Categorized | लखनऊ.

वाल्मीकि समाज ने आज़म खाँ के प्रति आभार व्यक्त किया

Posted on 16 August 2013 by admin

edited-azam1 उत्तर प्रदेशीय सफाई मज़दूर संघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने आज प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ से उनके आवास पर मुलाकात की तथा श्री जुगल किशोर वाल्मीकि को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष तथा उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किये जाने के लिये श्री खाँ के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री खाँ ने वाल्मीकि समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने समाज में एकता बनाये रखें, क्योंकि एकता से ही ताक़त आती है और इस ताक़त से ही तरक्की की राह प्रशस्त होती है। उन्हांेने इस समाज के लोगों से अपने बच्चांे को शिक्षित बनाने की भी अपील की।
इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

श्री जुगल किशोर वाल्मीकि को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने

और उन्हे राज्यमंत्री का दर्जा दिये जाने के लिये वाल्मीकि समाज का एक

शिष्ट मण्डल प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ के

प्रति उनके आवास पर आज 14 अगस्त 2013 को आभार व्यक्त करते हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in