Categorized | लखनऊ.

जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Posted on 14 August 2013 by admin

जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री वनमाली कौशिक , प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार सांख्यधर के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की गई। edited-bjp_joining_photo_6
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार के कुशासन से देश को मुक्त कराने के लिए वे पूरे मनोयोग से राष्ट्रवादी विचारधार को मजबूत करते हुए भाजपा को विजयी बनाने के अभियान में अभी से जुट जाये। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक भी उपस्थित थे।
आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से डा0 अजय दत्त शर्मा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, रमाकान्त दुबे प्रदेश महामंत्री, राजकुमार सिंघल प्रदेश उपाध्यक्ष, आर.वी.सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार पाठक प्रदेश महामंत्री, एकलाख अहमद सिद्दीकी अध्यक्ष विधि मोर्चा, राम दीन भारती प्रदेश कार्यालय मंत्री, संदीप अग्रवाल मंत्री लखनऊ महानगर, संजीव कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष ट्रांस गोमती नगर लखनऊ, राधे श्याम कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष, बसंत बल्लभ जोशी प्रदेश मंत्री, पवन उपाध्याय प्रदेश मंत्री, योगेश शिवहरे महामंत्री युवा जनता, डा0 पार्थ प्ररीय नगर अध्यक्ष, अवनीश वर्मा संगठन मंत्री युवा जनता सहित सैकड़ों अन्य लोग सम्मिलित थे।

edited-bjp_joining_photo_2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in