Categorized | लखनऊ.

जनकपुरी आयोजन हेतु विकास कार्य तत्परता से होंगे-डीएम

Posted on 14 August 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनकपुरी आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यो का कमेटी के साथ निरीक्षण कर तत्परता से कार्य शुरू करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनकपुरी का आयोजन जनता की भावनाओं से जुड़ा कार्यक्रम है, इसे बेहतर ढंग से आयोजित कराने में प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने कमेटी के समस्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की, कि वे सभी को साथ लेकर कमेटी का गठन करें और कमेटी में एकमतता होना भी जरूरी है। उन्होंने कराये जाने वाले विकास कार्यो में सभी की भागेदारी सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिन विकास कार्यो हेतु मांग की जायेगी, उसके अनुसार क्षेत्र की साफ-सफाई तथा नालों की सफाई शुरू कराई जायेगी। उन्होंने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग के कार्यो का शीघ्र निरीक्षण कर अपेक्षित कार्यवाही शुरू करा दें, ताकि नियत समय में कार्य पूर्ण कराये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कमला नगर शहर की विकसित कालौनी है, फिर भी कुछ स्थानों पर विशेष ध्यान देना होगा।
अपर जिलाधिकारी (नगर) बी0पी0 खरे ने कहा कि आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यो को प्राथमिकता के अनुसार सभी को धार्मिक भावनाओं के साथ मिल जुलकर पूर्ण कराना है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि मन में किसी प्रकार की भ्रान्ति उत्पन्न न होने दें और आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष और अधिक अच्छा कार्य किया जायेगा, और किसी को असुविधा भी नहीं होने दी जायेगी।
बैठक में मा0 विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये और सभी को मिलकर कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जनकपुरी आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रो0) राधा कृष्ण , अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) अवधेश प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अभिलाष, पुलिस अधीक्षक (नगर) पवन कुमार, जनकपुरी आयोजन समिति तथा रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in