Categorized | लखनऊ.

सरकार की मुस्लिम वोट बैंक की रणनीति का हिस्सा

Posted on 14 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रही अखिलेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की अंधी दौड़ में सरपट दौड़ रही है। अब निकायों में मुसलमान कर्मचारियों की गिनती और तैनाती। मुस्लिम तुष्टिकरण की दिशा में उठाया गया एक और कदम है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि नौकरी योग्यता के आधार पर मिली मजहब के आधार पर तो नौकरी मिली नही। फिर मजहबी आधार पर  नौकरी मिलने की न तो कोई व्यवस्था है और न ही संविधान इजाजत देता है। फिर निकायों में मजहब के आधार पर गणना के पीछे सरकार की मंशा क्या है? तुष्टिकरण की पराकाष्ठा में जुटी अखिलेश सरकार थानों में मजहब के नाम पर तैनाती की वकालत करती है। हमारी बेटी उसका कल का नारा देती है पर सहायता केवल अल्पसंख्यक बेटी को मिलती। क्या हमारी बेटी का मतलब केवल अल्पसंख्यक बेटियां ही है। तुष्टिकरण के ये फैसले समाज में विभेद की स्थिति पैदा कर रहे है। निकायों में मुस्लिम कर्मियों की गणना तथा उनकी तैनाती का स्थल जानना सरकार की मुस्लिम वोट बैंक की रणनीति का हिस्सा है। अपनी इसी नीति और व्यवहार के चलते प्रदेश का वातावरण सांप्रदायिक करने में जुटी समाजवादी पार्टी दंगाईयों को संरक्षण देती उनके पक्ष में खड़ी होती नजर आती है।
उन्होंने कहा अखिलेश सरकार अपना सामान्य काम-काज तक तो  कर नही पा रही है। लेकिन निकायों में मुस्लिमों की गिनती कराने का फैसला करती है। अल्पसख्यक कल्याण के लिये आवंटित धन का महज 6.57 प्रतिशत खर्च कर पाने वाली यह सरकार वोट बैंक की लालसा में झूठे दावे और जनता को गुमराह करने वाली कार्यवाही में जुटी है। मजहबी आधार पर आरक्षण की वकालत करने वाले लोग अपनी ही सरकार में जब अल्पसंख्यक छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति मामले पर सवाल होता है तो निरूत्तर हो जाते है।
श्री पाठक ने कहा अल्पसंख्यकों के हित और कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं  के नाम पर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के हितों को ही अहमियत दे रही राज्य सरकार की हर नीति व योजना मुस्लिम समुदाय के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। उन्होनें अखिलेश सरकार से कहा कि वह स्पष्ट करे कि राज्य के निकायों में कार्यरत मुस्लिम की गणना और तैनाती के फैसले के पीछे उसकी क्या मंशा है?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in