Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 26 जनपदों में संकर मक्का के उत्पादन में वृद्धि का विशेष कार्यक्रम संचालित

Posted on 14 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के 26 चयनित जनपदों में राज्य सरकार, निजी क्षेत्र के संकर बीज निर्माता कम्पनियों एवं किसानों के सहयोग से 1.50 लाख हे0 में विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 प्रतिशत कम्पनियों द्वारा 25 प्रतिशत किसानों द्वारा तथा 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा संकर मक्का के बीजों का मूल्य वहन किया जायेगा।
कृषि निदेशक श्री देवमित्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ में धान के बाद मक्का प्रदेश की मुख्य फसल है एवं इसकी मांग में निरन्तर वृद्धि हो रही है। मक्का की खेती लघु, सीमान्त एवं सीमित साधनों वाले कृषकों द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि मक्का की औसत पैदावार 14 कु0 प्रति हे0 है जबकि संकर मक्का की सम्भावित पैदावार 70 से 75 कु0 प्रति हे0 तक है, लेकिन संकर मक्का के बीज के दाम अत्यधिक होने के कारण कृषकों के मध्य इसका व्यापक उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि संकर मक्का के आच्छादन से उत्पादन एवं उप्तादकता में वृद्धि आयेगी। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन से 50 लाख कु0 अतिरिक्त मक्का का उत्पादन होगा तथा लाभार्थी कृषकों को 10 हजार रूपये प्रति हे0 लाभ प्राप्त होगा।
कृषि निदेशक ने बताया कि संकर मक्का के उत्पादन में वृद्धि के लिए  चयनित 26 जनपदों में बलिया, मऊ, गोण्डा, बहराइच श्रावस्ती, बलरामपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रूखाबाद, कन्नौज कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, देवरिया, कुशीनगर, बुलन्दशहर, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज, सोनभद्र एवं बदायू शामिल हंै। उन्होंने बताया कि इन जनपदों में क्षेत्र के आधार पर एक ग्राम पंचायत अथवा दो या तीन ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए फसल के प्रारम्भ एवं परिपक्वता होने पर प्रशिक्षण भी आयोजित किये जायेंगे।

1. लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री श्री भगवत सरन गंगवार 13.08.2013 को बापू भवन के सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए।
चि0 सू0 वि0

2. नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाॅ योजना भवन लखनऊ में 13 अगस्त को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए।
चि0 सू0 वि0
3. राज्यपाल श्री बी0 एल0 जोशी, राजभवन में दिनांक 13 अगस्त 2013 को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश, उत्तराखण्ड के निदेशक एवं अन्य छात्र/छात्राओं के साथ।
चि0 सू0 वि0
4. राज्यपाल श्री बी0 एल0 जोशी, राजभवन में 13 अगस्त 2013 को जम्मू एवं कश्मीर के पूॅंछ और राजौरी जिलों के धार्मिक भ्रमण पर निकले सदस्यों के साथ।
चि0 सू0 वि0
5. स्टाम्प न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह 13 अगस्त 13 को अपने आवास पर जम्मू कश्मीर से सद्भावना भ्रमण पर आये प्रतिनिधि मण्डल से भेंट करते हुए।
चि0 सू0 वि0
1. लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री श्री भगवत सरन गंगवार 13.08.2013 को बापू भवन के सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए।
चि0 सू0 वि0

2. नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाॅ योजना भवन लखनऊ में 13 अगस्त को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए।
चि0 सू0 वि0
3. राज्यपाल श्री बी0 एल0 जोशी, राजभवन में दिनांक 13 अगस्त 2013 को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश, उत्तराखण्ड के निदेशक एवं अन्य छात्र/छात्राओं के साथ।
चि0 सू0 वि0

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in