Categorized | राज्य

बहुजन समाज पार्टी सत्ता के मद में पूरी तरह मदान्ध -द्विजेन्द्र त्रिपाठी

Posted on 03 February 2010 by admin

लखनऊ- जनपद एटा से अलग हुए नवसृजित जनपद कांशीराम नगर के सावर कस्बे में कल दिनांक 02फरवरी को जबरन जमीन कब्जे को लेकर बहुजन समाज पार्टी के दबंग लोगों द्वारा, जो कि बसपा प्रमुख के करीबी बताये जाते हैं, के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मिलकर न सिर्फ निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसायीं बल्कि पुलिसवालों की गोली 16 वर्षीय रजनी के सिर में लगने एवं गोलीबारी के दहशत से गिरिराज किशोर की मृत्यु हो जाने की घटना शर्मनाक एवं निन्दनीय है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बहुजन समाज पार्टी सत्ता के मद में पूरी तरह मदान्ध हो चुकी है। मुख्यमन्त्री जी ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से जिस जंगलराज, माफियाराज से मुक्ति दिलाने के नाम पर सत्ता हासिल की, आज उन्हीं के शासनकाल में आम जनता जंगलराज और माफियाराज से कराह रही है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी की सरकार में शामिल मन्त्री, विधायक, सांसद तथा बसपा के नेता कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर कीर्तिमान स्थापित करने का रिकार्ड बनाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। आये दिन बसपा के नेताओं द्वारा जबरिया जमीन कब्जे के चलते किसी दलित महिला(सीतापुर-शशिकला) को फंासी पर लटकाकर मार डालने का प्रयास किया जा रहा हैं, कहीं (कानपुर) किसी गरीब की लड़की के साथ बलात्कार कर पूरे परिवार को घर छोड़ने पर विवश कर रहे हैं तो कहीं पुलिस प्रशासन के सहयोग से जमीन के कब्जे के प्रयास(एटा) की खबरें अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। लेकिन राज्य सरकार ने इन सबसे इतर बसपा के अपराधियों को अपराध करने की मौन स्वीकृति दे रखी है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रदेश की मुखिया स्वयं महिला हो और खुद को दलितों का सबसे बड़ी हिमायती बताने में थकती न हों, आज उसी प्रदेश में महिलाओं पर जिस प्रकार अत्याचार हो रहे हैं, इससे अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है। शासन और प्रशासन आज प्रदेश में अपराधियों पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in