Categorized | लखनऊ.

विकलांग कल्याण विभाग की समीक्षा

Posted on 14 August 2013 by admin

  • फर्जी विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • वास्तविक लाभार्थी को योजनाओं से लाभान्वित किया जाय -अम्बिका चैधरी

समाज के असहाय, सुविधाविहीन एवं कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विकलांग व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास तथा उनके लाभ एवं सहायता के लिए संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उन तक पहुंचाया जाये। प्रदेश में फर्जी विकलांग प्रमाण-पत्रों को बनाने से रोका जाये तथा ऐसे प्रमाण पत्रों की सक्षम अधिकारी से जांच भी करवाई जाये, ताकि वास्तविक लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और अपने जीवन को सुखमय बना सकें।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री श्री अम्बिका चैधरी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में विकलांग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकलांग लोगों के उत्थान एवं आत्मनिर्भरता से सम्बन्धित योजनाओं को अत्यधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता है।
श्री चैधरी ने विकलांगजनों के लिए संचालित विकलांग पेंशन, दुकान निर्माण एवं संचालन, राज्य परिवहन की बसों में निःशुल्क यात्रा एवं विकलांग व्यक्तियों से शादी प्रोत्साहन पुरस्कार आदि योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी जिला स्तरीय कार्यालयों को कम्प्यूटरीकृत किया जाये, जिससे विकलांगों के मामलों से सम्बन्धित सभी दस्तावेजों को रिकार्ड किया जा सके। उन्होंने विकलांगजनों की राज्य परिवहन की बसों में यात्रा शुल्क की प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को और दुरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बसों मंे यात्रा के लिए विकलांग लोगों को उनकी विकलांगता के स्तर का कार्ड होना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विकलांग बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ इनका कौशल विकास करने पर भी बल दिया जाये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा विकलांग व्यक्तियों तक पहुंचने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्वोत्तर जिलों में जापानी इन्सेफ्लाइटिस से प्रभावित होकर लोग विकलांगता के शिकार हो रहे हैं। अतः विकलांगता को रोकने के लिए रिहैबिलिटेशन सेण्टर खोलने की जरूरत है, जहां पर पीडि़तों को चिकित्सा सुविधा भी मिल सके।
बैठक में प्रमुख सचिव, विकलांग कल्याण, श्री मनोज कुमार, निदेशक विकलांग कल्याण श्री आर0बी0सिंह, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी श्री के0एन0 सिंह, उप निदेशक श्री अखिलेन्द्र कुमार एवं ए0के0 वर्मा, अनुसचिव श्री आर0के0 ओझा के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in