Categorized | लखनऊ.

पं0 सिद्धिगोपाल मिश्र धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में सुलेख तथा लोक कला चित्रण प्रतियोगिता सम्पन्न

Posted on 13 August 2013 by admin

edited-dsc_8777आज दिनांक 11 अगस्तए 2013 को राज उमानाथ बली प्रेक्षागृह में वैद्यराज पं0 सिद्धिगोपाल मिश्र धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में सुलेख तथा लोक कला चित्रण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। लोक कला चित्रण प्रतियोगिता में ग्यारहवीं
कक्षा के छात्रध्छात्राओं में प्रथम स्थान कु0 सन्ध्या यादव एस0के0डी0 एकेडमीए गोमती नगरए द्वितीय स्थान पर कु0 स्तुति वर्माए लखनऊ पब्लिक कालेज गोमतीनगरए तृतीय स्थान हर्ष कुमार श्रीवास्तव एस0के0डी0 एकेडमीए यूपी बोर्ड तथा सुलेख प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया जिसमें केशव शुक्लाए केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के प्रथम स्थान पर रहेए सार्थक खरे लखनऊ पब्लिक इण्टर कालेज जेल रोडए द्वितीय स्थान पर एवं कुमारी शैलजा वर्मा लखनऊए पब्लिक कालेज राजाजीपुरम तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार  झाए सचिव ग्राम्य विकास एवं अध्यक्ष श्री सर्वेन्द्र विक्रम सिंहए निदेशक एस0सी0ई0आर0टी0 थे। न्यास के अध्यक्ष श्री अरविन्द नारायण मिश्र ने लुप्त होती लोक कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए छात्रोंध्शिक्षकों एवं अभिभावकों का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन फिल्मए टी0वी0ए रेडियो और नाटक कलाकार सतीश भारतीयम ने किया।

edited-dsc_8920

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in