Categorized | लखनऊ.

मुन्ना सिंह चैहान ने बाढ़ के कहर से हुई तबाही पर चिन्ता व्यक्त की ।

Posted on 13 August 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने प्रदेष में बाढ़ के कहर से हुई तबाही पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेष की नदियां एक बार फिर तबाही मचा रही हैं फल स्वरूप लगभग दो दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में हैं परन्तु प्रदेष सरकार पुनः मूक दर्षक बनकर तमाषा देखने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर रही है।
श्री चैहान ने कहा कि पूर्व में भी प्रदेष में नदियां तबाही मचा चुकी हैं परन्तु सरकार राहत के नाम पर खाना पूर्ति करती रही। अब पुनः बाढ़ से लगभग 200 जाने जा चुकी है तथा कई गांव जलमग्न हो चुके है परन्तु प्रदेष सरकार अपनी कमी से सबक लेने के बजाय उसी कमी को दोहराते हुये प्रदेष के दो दर्जन जनपदों को बाढ़ के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के कोई ठोस उपाय नहीं किये गये तथा बान्धों की मरम्मत में धन का बंदर बाद करके बांधों को भगवान भरोसे छोड़ दिया फलस्वरूप कई बांध कट गये और तटीय गांव जल मग्न हो गये जिससे तमाम जान व माल का नुकसान हो गया।
श्री चैहान ने प्रदेष सरकार से मांग की कि युद्ध स्तर पर राहत कार्य को अन्जाम देते हुये प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत बिल सहित राजस्व देयों को माफ किया जाय कृषि ऋण पर ब्याज माफ किया जाय जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। बाढ़ पीडि़तों को पुर्नवास की व्यवस्था करते हुये उनके खाने पीने तथा पशुओं के चारे की व्यवस्था और सर्व सुलभ चिकित्सा व्यवस्था सुनिष्चित कराई जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in