Categorized | लखनऊ.

वार्ड अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ होता है

Posted on 13 August 2013 by admin

आज लखनऊ शहर कांगे्रस कमेटी के वार्ड एवं शहर पदाधिकारियों की बैठक कैपिटल सेन्टर, हजरतगंज लखनऊ में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक व पार्टी की वरिष्ठ नेता डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी व बैठक की अध्यक्षता शहर कांगे्रस अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने की। edited-dsc_1112
डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि शहर कांगे्रस कमेटी के सभी वार्डों का गठन शीघ्र करने का निर्देश दिया और यह भी कहा कि बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन का कार्य भी शीघ्र ही पूरा किया जाय। डा. जोशी ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष जिम्मेदारी से कार्य करें। वार्ड अध्यक्ष ही संगठन की रीढ़ होता है कोई भी चुनाव वार्ड अध्यक्ष के बिना नहीं लड़ा जा सकता है।
शहर कांगे्रस अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने कहा कि सभी 110 वार्डाें में बूथ स्तर पर पिछले लोकसभा, विधान सभा, महापौर एवं पार्षद के चुनाव में कांग्रेस को मिले वोटों पर समीक्षा की जाएगी और इसी के पश्चात सभी वार्डों के गठन की प्रक्रिया शुरु की जायेगी। डा. बोरा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में अध्यक्ष पद हेतु 3 व्यक्तियों का पैनल बनेगा तथा जोन प्रभारी व प्रदेश प्रभारी को सौंप दिया जायेगा। प्रदेश प्रभारी की सहमति के बाद वार्ड अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जायेगी।  edited-dsc_1107
शहर कांगे्रस कमेटी के मीडिया प्रभारी/उप नेता कांग्रेस पार्षद दल मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि बैठक में मुख्यरुप से पूर्व शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, नरेश बाल्मिकी, बसन्त मेहरोत्रा, बृजेश गुप्ता ‘चंचल’, जमशेद रहमान, राजेन्द्र पाण्डेय, आर.बी.सिंह, शाहकार अब्बास जैदी, सैय्यद हसन अब्बास, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, श्याम नारायण तिवारी, लखनऊ लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, अनिल सक्सेना, विनय जैन, ज्ञान प्रकाश राय, सुनीता रावत, अरविन्द सिंह यादव आदि सैकड़ों वार्ड एवं शहर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in