Categorized | लखनऊ.

हेल्प यू ट्रस्ट ने कवि सम्मेलन एवं मुशायरे द्वारा श्रोताओं में राष्ट्रीय भावनात्मक एकता जाग्रत की

Posted on 13 August 2013 by admin

हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 11 अगस्त को मार्स आॅडिटोरियम इंदिरा प्रतिष्ठान, गोमती नगर में एक सांस्क्रतिक कार्यक्रम ”अन्तराष्र्टीय कवि सम्मेलन व मुशायरा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईद व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्टीªय भावनात्मक एकता को बढावा देना व शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पद्मभ्ूाषण माननीय डा0 श्री गोपाल दास ”नीरज” ने की। दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये मुख्य अतिथि माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी (मंत्री लो. नि. एवं सिचाई विभाग उ0 प्र0) ने कहा कि ”देश कि प्रगती के लिये लोगों में भाईचारे की भावना होना अत्यन्त आवश्यक है। हमारे देश कि सीमा पर हजारों सिपाही देश की एकता व अखण्डता के लिये शहीद हो जाते हैं अतः हमें उन शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय भावनात्मक एकता को कायम रखना चाहिये।”
edited-img_0072
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय श्री अरविंद सिंह ”गोप” (राज्य मंत्री ग्राम्य विकास, उ0 प्र0), माननीय श्रीमती जूही सिंह जी, राज्य सचिव, समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश व डा0 नीरज बोरा, अध्यक्ष आॅल इंडिया वैश्य फेडरेशन थे। अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री राम सिंह यादव द्वारा सरस्वती वंदना गाकर हुआ। कार्यक्रम में श्री मुनव्वर राना, श्री राहत इंदौरी, श्री अनवर जलालपुरी, श्री शरफ बहराइची, प्रो0 वसीम बरेलवी, श्री निर्मल दर्शन, श्री राजीव राय, व श्री हसन काजमी जी ने शेर-ओ-शायरी से लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया व श्री शशांक प्रभाकर, श्री सर्वेश अस्थाना, श्री स्वर्ण भारती, श्री समीर शुक्ला (समीर), डा0 सुरेश श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन दुबे व डा0 आशुतोष बाजपेई ने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया।

यह कार्यक्रम पद्मश्री श्री अनूप जलोटा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेल्प यू ट्रस्ट सांस्क्रतिक प्रकोष्ठ व श्री मिथिलेश लखनवी, प्रदेश अध्यक्ष हेल्प यू ट्रस्ट सांस्क्रतिक प्रकोष्ठ के सहयोग से संपन्न हुआ।

ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती किरन अग्रवाल व डा0 रूपल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, फनकारों व श्रोताओं का स्वागत किया व कहा कि राष्ट्रीय भावनात्मक एकता को कायम रख कर ही शहीदों को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित कि जा सकती है।

edited-img_0114श्री ज्ञान वर्धन अग्रवाल व श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल, फाउन्डर ट्रस्टी, हेल्प यू ट्रस्ट ने आये हुये सभी लोगों का धन्यवाद दिया व कहा कि आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो सका है व आगे भी हम आपसे इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करते है।

edited-img_0091

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in