Categorized | लखनऊ.

नरेन्द्र मोदी फोबिया से ग्रस्तित है - डाॅ0 मिश्र

Posted on 13 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्री  श्री प्रकाश जायसवाल के बयान पर चुटकी ली है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि श्री प्रकाश जी का बयान अपने दल पर सटीक बैठता है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल, सोनिया, प्रधानमंत्री बनाते है, तो मनमोहन सिंह की अपनी क्या मेरिट है? उन्हें पहले से ही जनता रिमोट कन्ट्रोल से चलने वाला मानती है। लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए देश भर मंे धूमते है पर उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी देश भर में ही नहीं गांव-गांव और गलियों-गलियों में भी धूमते है और दलितों के यहाॅ खाने का नाटक भी करते है। वह किस लिए करते है ? क्यों करते है। डाॅ0 मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए लोग ब्रहमचर्य का पालन करते है, तो राहुल गांधी क्या है ? उनकी राय क्या है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के लोग नरेन्द्र मोदी फोबिया से ग्रस्तित है और इसी कारण अपने हाथ-पांव काट रहे है। उनका इलाज भी भाजपा की चुनाव सफलता के साथ ही पूरा हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in