Categorized | लखनऊ.

प्रदेश को पिछड़े राज्य का दर्जा दिये जाने पर अफसोस

Posted on 13 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को पिछड़े राज्य का दर्जा दिये जाने की बात पर अफसोस जताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने अपने बयान में कहा कि पिछड़े राज्य के लिए तय किये जाने वाले मापदण्डों पर उत्तर प्रदेश का खरा उतरने के लिए सपा, बसपा और सपा के 11 सालों के शासन को जिम्मेदार ठहराया। आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य, नैसर्गिक संसाधनों से युक्त तथा मानव संसाधन से युक्त जैसे प्रदेश को पिछड़े राज्य का दर्जा मिलने की स्थिति में प्रदेश का मनोबल गिरेगा। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों से सपा, बसपा की सरकारों में प्रदेश के खजाने को लूटा गया, अनुत्पादक कार्यों में व्यय किया गया तथा प्रदेश को अपनी सनक का शिकार बनाया गया।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय काफी कम है, प्रति व्यक्ति खर्च भी काफी कम है तथा देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वलों की संख्या सर्वाधिक है। केन्द्र सरकार द्वारा पिछड़े राज्य के लिए तय मानदण्डों में स्वास्थ्य और मूलभूत ढ़ाॅचा के मामले में प्रदेश निचले पायदान पर है। मातृ और शिशु मृत्यु दर देश के सापेक्ष काफी ज्यादा है। डाॅ0 मिश्र ने कहा कि इन मापदण्डों की यात्रा तय करने के लिए सपा-बसपा, सपा के 11 वर्षों का कुशासन जिम्मेदार है। पिछड़ा राज्य घोषित होने के बाद प्रदेश को सहायता के रूप में केन्द्र भीख की तरह देगा और प्रदेश केन्द्र की ओर याचक के तौर पर भीख की माॅग किया करेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र दाता बनकर प्रदेश को कठपुतली बनायेगा और अपनी अंगुलियों पर नचायेगा।
डाॅ0 मिश्र ने सपा, बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों की नीतियों और नेताओं की सनक का शिकार उत्तर प्रदेश बना। इन दलों ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया तथा अपने-अपने निजी राजनैतिक स्वार्यों के लिए प्रदेश के विकास की बलि दे दी। पिछले 11 वर्षो में प्रदेश का मूलभूत ढाॅचा ध्वस्त हुआ, विकास नहीं हुआ और सरकारी खजाने को बिना किसी ठोस कारणों से खाली किया गया। अभी तक प्रदेश से दूसरे अन्य प्रदेशों के लिए नौकरियों के लिए पयायन होता था परन्तु सपा, बसपा के कारण अब छात्र पढ़ने के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की आन्तरिक ऊर्जा को बढ़ावा देकर तथा मूलभूत ढाॅचे को विकसित करके सबसे सामथ्र्यवान प्रदेश बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की इस सदी में शिक्षा संस्थानों का उच्चीकरण कर प्रदेश के विकास के लिए मानव संसाधन को तैयार करना चाहिए परन्तु बसपा सरकार में शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए प्रदेश की जनता को सपा-बसपा से मुक्ति पानी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in