Categorized | लखनऊ.

आज़म ने दी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद

Posted on 09 August 2013 by admin

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने ईद के मौके पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने एक संदेश में श्री आज़म खाँ ने लोगों से अपील की है कि खु़शी के इस त्यौहार को आपसी सौहार्द की भावना से मनायें।
अपने संदेश में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि रमज़ान के पाकीज़ा महीने में की गयी इबादत का ही इनाम ईद है जो भाई चारे, मेल-मोहब्बत और लोगों के दुःख-दर्द को बांटने का पैग़ाम देती है। साथ ही यह त्यौहार हमें अपनी ख़ुशी को उन लोगों से भी शेयर करने का मौका देता है जो अपनी ग़़ुरबत व मुफ़लिसी के चलते इस त्यौहार की ख़ुशी को सेलीब्रेट नहीं कर पाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों से अपनी खुशियाँ ज़रूर शेयर करें और उनकी हर मुमकिन मदद करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in