Categorized | लखनऊ.

वर्ष 2012 के लिए भारत-भारती, लोहिया साहित्य, हिन्दी गौरव व मधुलिमये सम्मान सहित हिन्दी संस्थान के 23 पुरस्कारों की घोषणा

Posted on 09 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने वर्ष 2012 के लिए भारत-भारती, लोहिया साहित्य, हिन्दी गौरव, महात्मा गांधी साहित्य, पं0 दीन दयाल उपाध्याय, अवन्ती बाई, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विद्या भूषण, विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य भारती, सौहार्द, हिन्दी विदेश प्रसार, विश्वविद्यालयस्तरीय, मधुलिमये, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन सम्मानों/पुरस्कारों के लिए विद्वानों के नामों की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही वर्ष 2012 में प्रकाशित पुस्तकों पर भी नामित पुरस्कारों की भी घोषणा की गयी है।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निदेशक डाॅ सुधाकर अदीब ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिन्दी संस्थान के वर्ष 2012 के पुरस्कारों पर निर्णय लेने हेतु गठित समिति की बैठक में संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि 5 लाख 2 हजार रूपये का भारत-भारती पुरस्कार डाॅ0 गोपाल दास नीरज को दिया जायेगा। इसी प्रकार 4-4 लाख रूपये की धनराशि के लोहिया साहित्य सम्मान डाॅ चैथीराम यादव को, हिन्दी गौरव सम्मान श्री सोम ठाकुर, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान श्रीमती मंजू भंडारी, पं0 दीन दयाल उपाध्याय सम्मन डाॅ0 बल्देव वंशी तथा अवन्ती बाई सम्मान श्रीमती चित्रा मुद्गल को प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 2-2 लाख रूपये की धनराशि के साहित्य भूषण सम्मान डाॅ0 पुष्पपाल सिंह, श्री नसीम साकेती, डाॅ0 जितेन्द्र नाथ मिश्र, श्री शैलेन्द्र सागर, डाॅ0 बुद्धिनाथ मिश्र, श्री वीरेन्द्र यादव, डाॅ0 शिवओम अम्बर, श्री चन्द्रसेन विराट, डाॅ0 रमाशंकर त्रिपाटी, श्री विनोद चन्द्र पाण्डेय ‘विनोद’, लोक भूषण सम्मान डाॅ0 अवध किशोर जडि़या, कला भूषण सम्मान डाॅ0 सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, विद्या भूषण सम्मान डाॅ0 अशोक चक्रधर, विज्ञान भूषण सम्मान प्रो0 कृष्णा मुखर्जी, पत्रकारिता भूषण सम्मान श्री त्रिलोक दीप, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान श्री तेजेन्द्र शर्मा, बाल साहित्य भारती सम्मान श्री प्रकाश मनु, मधुलिमये सम्मान श्री अशोक निगम, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन सम्मान केरल हिन्दी प्रचार सभा, तिरूवनन्तपुरम को प्रदान किया जायेगा। उनहोंने बताया कि 2 लाख 2 हजार रूपये की धनराशि का सौहार्द सम्मान पंजाबी भाषा के लिए डाॅ0 कीर्ति केसर, मराठी के लिए डाॅ विद्या केशव चिटको, मणिपुरी के लिए श्रीमती चिडगांबम निशान निडतम्बा, उडि़या के लिए श्री महेन्द्र शर्मा, गुजराती के लिए डाॅ0 हरीश रमणलाल द्विवेदी, तामिल के लिए डाॅ0 सु0 नागलक्ष्मी, कन्नड़ के लिए श्री विष्णु राजाराम देवगिरी, कश्मीरी के लिए श्रीमती रजनी पाथरे ‘राजदान’,बंगाली के लिए डाॅ0 प्रभात कुमार भट्टाचार्य, तेलुगु के लिए श्रीमती पारनन्दि निर्मला तथा मलयालम भाषा के लिए डाॅ0 वी0वी0विश्वम, को प्रदान किया जायेगा।
डाॅ0 सुधाकर अदीब ने बताया कि 50-50 हजार रूपये की धनराशि के हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान डाॅ0 विमलेश कान्ति वर्मा तथा विश्वविद्यालयस्तीरय सम्मान प्रो0 आरिफ नजीर व डाॅ0 सोमेश कुमार शुक्ल को प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित 40 हजार रूपये धनराशि का पुरस्कार के लिए 26 विद्वानों/लेखकों को प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार 16 हजार रूपये की धनराशि का सर्जना पुरस्कार 24 विद्वानों/लेखकों को प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार 25 हजार रूपये धनराशि का हरिवंश रायबच्चन युवा गीतकार सम्मान कविता, पुस्तक चाॅद सुलगता है के रचनाकार श्री श्लेष गौतम को प्रदान किया जायेगा तथा 8 हजार रूपये की धनराशि का पं0 बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति पुरसकार कथा कृति सांझ के उजाले की रचानाकार श्रीमती नीता दानी को प्रदान किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in