Categorized | लखनऊ.

हाॅट कुक्ड के वितरण में लापरवाही के चलते तीन जिला कार्यक्रम अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी

Posted on 09 August 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाॅट कुक्ड योजना के अंतर्गत लापरवाही बरतने तथा हाॅट कुक्ड का वितरण न कराने के चलते तीन जिला कार्यक्रम अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है ।
निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार श्री आन्नद कुमार सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद गोण्डा के बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार, जनपद सम्भल के बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शीतला प्रसाद यादव तथा अमेठी जनपद की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजय श्री के द्वारा हाॅट कुक्ड योजना के अंतर्गत विगत चार माह से धनराशि आहरण न कर, परियोजनाओं के केन्द्रों पर हाॅट कुक्ड की धनराशि उपलब्ध नहीं कराये जाने के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तीनों जिला कार्यक्रम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
श्री आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण सुसंगत साक्ष्यों के साथ उपलब्ध कराये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in