Categorized | लखनऊ.

वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक

Posted on 09 August 2013 by admin

  • वार्षिक लक्ष्य 43,800 करोड़ रुपये के सापेक्ष माह जुलाई तक11557.80 करोड़ का राजस्व संग्रह
  • माहवार निर्धारित लक्ष्य को निश्चित कार्ययोजना के तहत पूरा करने के निर्देश

प्रदेश के आयुक्त, वाणिज्य कर श्री मृत्युन्जय कुमार नारायण की अध्यक्षता में आज यहां वाणिज्य कर भवन के सभागार में विभागीय कार्यों की मासिक समीक्षा की गयी। इसमें उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में वाणिज्य कर विभाग के राजस्व वसूली का वार्षिक लक्ष्य 43,800 करोड़ रुपये है, जिसके सापेक्ष माह जुलाई के अंत तक नाॅन आॅयल एवं आॅयल के मद से 11557.80 करोड़ की राजस्व वसूली की गयी जो कि मासिक लक्ष्य का 89.19 प्रतिशत तथा वार्षिक लक्ष्य का 26.39 प्रतिशत है।
आयुक्त, वाणिज्य कर ने विभागीय अधिकारियों को माहवार निर्धारित लक्ष्यपूर्ति की कमी को निश्चित कार्ययोजना बनाकर विशेष कार्यकुशलता के साथ हर-हाल में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने न्यूनतम राजस्व वसूली करने वाले जोन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए लक्ष्यपूर्ति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी तत्परता एवं मेहनत के साथ कार्य करके प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक राजस्व संग्रह कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें।
श्री नारायण ने विभाग में टैक्स आॅडिट के अन्तर्गत चयनित वादों का निस्तारण शीघ्र करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने माहवार लक्ष्य की पूर्ति न होने पर असंतुष्ट होते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्देशों का तत्परता से पालन करें तथा जिम्मेदारी के साथ दायित्वों को निभाएं।
बैठक में विभागीय एडीशनल कमिश्नर सुश्री सेलवा कुमारी जे0, एडीशनल कमिश्नर (विधि) श्री योगेन्द्र कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर (विधि) श्री दिनेश कुमार मिश्र, समस्त जोनल एडीशनल कमिश्नर तथा ज्वाइंट कमिश्नर उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in