Categorized | लखनऊ.

शहरों की वर्षों पुरानी सीवर लाइन्स की रिहैबीलिटेशन योजना पर विचार

Posted on 08 August 2013 by admin

  • एक कम्पनी द्वारा आज़म खाँ के समक्ष प्रेज़ेन्टेशन

प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ प्रदेश के बड़े शहरों की वर्षों पुरानी सीवर लाइन्स की पुनर्वास (रिहैबीलिटेशन) योजना पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। साठ-सत्तर साल पुरानी ये सीवर लाइन्स अब सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं, कूड़ा-कचरा इकट्ठा हो जाने की वजह से उनमें सुचारू जल का बहाव नहीं हो पा रहा है और ये रिसने लगी हंै। इनके रिहैबीलिटेशन के तहत इन्हें हटाया नहीं जायेगा बल्कि ट्रेंचलेस (खुदाई किये बिना) तकनीक से इनका ऐसा साइंटिफि़क ट्रीटमेंट किया जायेगा कि आने वाले 25-30 वर्षों तक वे किसी व्यवधान के बिना कार्य करती रहें।
इस सिलसिले में काफ़ी अनुभव रखने वाली एक कम्पनी ने आज विधान भवन में नगर विकास मंत्री के समक्ष अपनी ट्रेंचलेस तकनीक का प्रदर्शन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in