Categorized | लखनऊ.

पायका सेंटरों एवं ग्रामीण स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की समीक्षा

Posted on 08 August 2013 by admin

  • बलिया एवं बाराबंकी के ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण कराने वाली  संस्था के प्रोजेक्ट मंैनेजर खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश

खेल कूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री नारद राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में पायका सेंटरों पर बालीबाल, फुटबाल, खो खो, एथलेटिक्स एवं अन्य खेल गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन पर जोर देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को तुरन्त पूरा करके युवा कल्याण विभाग को हैण्डओवर किया जाये। उन्होंने विगत वर्षों में अवमुक्त की गयी धनराशि के सापेक्ष हुए निर्माण कार्यों पर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ये लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। श्री राय ने महानिदेशक युवा कल्याण को निर्देश दिये कि इसके सत्यापन की रिपोर्ट जिलाधिकारी से प्राप्त कर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
श्री राय आज अपने कार्यालय कक्ष में युवा कल्याण महानिदेशालय के अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत तथा ग्रामीण स्तर पर स्थापित पायका सेंटरों की समीक्षा कर रहे थे। ग्राम ककरी (बाराबंकी) के स्टेडियम में विद्युतीकरण कार्य को न कराने पर उन्होंने संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश महानिदेशक युवा कलयाण को दिये। श्री राय ने महा निदेशक युवा कल्याण को यह भी निर्देश दिये कि बलिया के बिसौली में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं वित्तीय अनिमितता की जांच जिलाधिकारी से कराके कार्यदायी संस्था के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि इसमें गम्भीर शिकायतें पायी गयी हैं।
प्रदेश के कुछ जिलों में युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्माण कराये गये कार्यालयों में अन्य विभागों के कब्जे पर श्री राय ने कहा कि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से बात करके उन्हें अविलम्ब खाली कराके युवा कल्याण विभाग को हस्तगत कराया जाये।
बैठक में युवा कल्याण के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र प्रकाश, महानिदेशक युवा कल्याण, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in