Categorized | लखनऊ.

सितम्बर माह में भाजपा की बैठक मथुरा वृन्दावन में होगी ।

Posted on 08 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी सितम्बर माह में अपनी प्रदेश कार्य समिति की बैठक मथुरा वृन्दावन में करेगी। इस प्रदेश कार्य समिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी एवं राष्ट्रीय चुनाव अभियान समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र मोदी जी रहेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि इस बैठक के समापन के बाद मण्डल अध्यक्ष और मण्डल महामंत्री के ऊपर के लगभग 15 हजार कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक कार्यक्रम होगा। आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी एवं प्रदेश के सह प्रभारी श्री रामेश्वर चैरसिया की उपस्थिति में कार्यक्रम तय हुआ। edited-dsc_0027
भाजपा प्रदेश अधक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा और कांगे्रस पूरी तरह से बेनकाब हो चुके है ये तीनों दल मुस्लिम तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार पर एक दूसरे के पूरक है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि कांगे्रस के राज में देश की आंतरिक और बाहय सुरक्षा खतरे में है, पाकिस्तान के सैनिक भारतीय सैनिकों का सिर काट ले जाते है, घात लगाकर मार देते है। देश के रक्षा मंत्री अपने बयान में पाकिस्तान का बचाव करते है और इस दुख की घड़ी में विदेश मंत्री शायरी पड़ते है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह की राजनैतिक परिस्थितियां है उसमें कभी भी चुनाव हो सकते है। हम अपनी चुनावी तैयारियों को चाक चैबंद करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष पर आग्रणी भूमिका में रहे।
बैठक को सम्बोंधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं सह प्रभारी रामेश्वर चैरसिया ने कहा वातावरण भाजपा के पक्ष में है मोदी की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। स्वभाविक है कि हम पार्टी का तंत्र चुस्त दुरूस्त करे। स्थानीय स्तर पर उपज रहे मुद्दों पर आंदोलन के लिए तैयार रहे। हम अग्रणी की भूमिका में रहे, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष से ही वातावरण बनेगा। पार्टी नेतृत्व को उत्तर प्रदेश से बहुत अपेक्षाएं है, और जो सुचनाएं मिल रही है वो सकारात्मक है उस सकरात्मक हवा को वेग में परिवर्तित हो इसकी हम सब वरिष्ठ जन चिन्ता करें।
श्री पाठक ने कहा कि बैठक में जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, अधिकांश लोगों का मत था कि राज्य सरकार पूरी तरह साम्प्रदायिक तुष्टिकरण पर आमादा है, कानून व्यवस्था के मामले पर हालात बद से बदतर होते जा रहे है। योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया को समनवय करने की जिम्मेदारी दी गई, इसी प्रकार किसानों के गन्ना भुगतान, नहरों मे पानी न आना और खाद-बीच की समस्या के दृष्टिगत हो रही समस्याओं के समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गयी। इसी तरह सरकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार, उसमें हो रहे पक्षपात जैसे मुद्दों पर समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग से जुड़े विषयों के समन्वय के लिए प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविंद तथा व्यापारी उत्पीड़न के विषयों के लिए प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल तथा युवा और महिला मोर्चे के अध्यक्षों को विशेष रूप से युवाओं से सम्बंधित समस्याओं और महिलाओं से जुड़े विषयों के लिए कहा गया है तथा युवा मोर्चा के साथ समन्वय के लिए दया शंकर सिंह और महिला मोर्चा के साथ समन्वय के लिए हरद्वार दुबे को समन्यव की जिम्मेदारी दी गयी। दीवार लेखन के लिए श्री रामप्रताप सिंह को समन्वय का कार्य सौपा गया है।
उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, राजवीर सिंह, कृष्णा पासवान, अशोक कटारिया, आशुतोष टण्डन, सारिता भदौरिया, साध्वी निरंजन ज्योति, महामंत्री संगठन राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रामनाथ कोविंद, स्वतंत्र देव सिंह, देवेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश मंत्री अनुपमा जायसवाल, दया शंकर सिंह, कान्ता कर्दम, समीर सिंह, अनूप गुप्ता, नीलिमा कटियार, मधु मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्र मोहन, रूमाना सिद्दीकी, कमलावती सिंह, आशुतोष राय, राजेन्द्र गौड़, गौतम चैधरी  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in