Categorized | लखनऊ.

जनहित में कार्य करने के लिए सभी कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों को आमंत्रण ।

Posted on 07 August 2013 by admin

लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 नीरज वोरा ने आज शहर कार्यालय में एक बैठक कर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जनहित में कार्य करने के लिए सभी कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया।
यह जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कांग्रेस पार्षद दल के उपनेता मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 वोरा ने आज शहर कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया तथा सभी कांग्रेसजनों तथा पदाधिकारियों को जो शहर कांग्रेस कमेटी को और अधिक गतिशील बनाने हेतु शहर अथवा वार्ड स्तर पर कार्य करने के इच्छुक हों, वे अपना बायोडाटा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर जो शहर कांग्रेस कार्यालय में उपलब्ध रहेगा-भरकर देने का आग्रह किया है।
मीडिया प्रभारी श्री चैहान ने बताया कि शहर कांग्रेस कार्यालय में उक्त फार्म मध्याह्न 12बजे से सायं 6बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। ज्ञातव्य हो कि शहर व वार्ड स्तर पर कार्य करने के इच्छुक प्रत्येक कांग्रेसजन को यह फार्म भरना अनिवार्य है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in