Categorized | लखनऊ.

भाजपा लखनऊ महानगर ने फंूका पाकिस्तान का पुतला

Posted on 07 August 2013 by admin

edited-dsc_0379पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ करके भारतीय सैनिकों की गई हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के नेतृत्व में विधानसभा के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये पाकिस्तान द्वारा की गई कार्यवाही की घोर निन्दा की।
प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है इस सरकार के कार्यकाल में हमारे जवानों की कई बार हत्याएं हो चुकी हैं परन्तु सरकार हाथ पे हाथ रखे बैठी है। पुतला फूंकने वालांे में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विपिन अवस्थी, मनीष शुक्ला, आनन्द द्विवेदी, सूर्यमणि सिंह, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, अभिजात मिश्रा, अशोक तिवारी, रमेश तूफानी, मान सिंह, भिखारी सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, साकेत शर्मा, संजय मिश्रा, राघवेन्द्र तिवारी, शिवशंकर शर्मा, विनोद तिवारी अप्पू, संजय सिंह राठौर, एस.पी. तिवारी, मान सिंह यादव, बीना गुप्ता, पुष्पा सिंह चैहान, यू.एन. पाण्डेय,  हरशरन लाल गुप्ता, गणेश कनौजिया, मिथलेश गौड़, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

edited-dsc_0348
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in