Categorized | लखनऊ.

गाजियाबाद नगर में होने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता को निजात दिलाने तथा गाजियाबाद नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उददेश्य से लगभग 456 करोड रू0 की लागत से पीपीपी माडल पर नार्दर्न पेरिफेरल रोड का निर्माण कराये जाने की योजना: मुख्य सचिव

Posted on 07 August 2013 by admin

  • सड़क का निर्माण कार्य आगामी मई 2014 में प्रारम्भ कराकर अधिकतम 3 वर्ष में पूर्ण करा लिया जाये: जावेद उस्मानी
  • आगरा इनर रिंग रोड कानपुर रोड ग्राम कुबेरपुर से प्रारम्भ होकर ग्वालियर रोड पर स्थित ग्राम रोहता से जोड़ने वाली 100 मीटर चैड़ी तथा 22.80 किमी0 लम्बी 6 लेन की सड़क सार्वजनिक निजी सहभागिता पर क्रियान्वित करायी जाने वाली परियोजना: मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिये हैं कि गाजियाबाद नगर में होने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता को निजात दिलाने तथा गाजियाबाद नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उददेश्य से थ्रू-ट्रैफिक को गाजियाबाद से नार्दर्न पेरिफेरल रोड के माध्यम से डायवर्ट करने के लिये योजना को पीपीपी मोड पर विकसित किया जाये। उन्होंने कहा कि यह सड़क लगभग 20.8 किमी लम्बाई की होगी तथा इसमें 2 इन्टरचेंज एवं 2 रेलवे ओवरब्रिज तथा एक हिंडन रिवर पर ब्रिज भी निर्मित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में कुल लगभग 456 करोड रुपए खर्च किये जायेंगे।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गाजियाबाद में नार्दर्न पेरिफेरल रोड तथा आगरा में इनर रिंग रोड निर्माण कराये जाने हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजना को समय से पूर्ण कराने हेतु कार्ययोजना इस तरह से बनाई जाये कि विकासकर्ता के साथ निष्पादित होने वाला अनुबंध आगामी 15.नवम्बर तक निष्पादित हो जाये। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य आगामी मई 2014 में प्रारम्भ कराकर अधिकतम 3 वर्ष में पूर्ण करा लिया जाये। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा आमंत्रित आरएफक्यु में 13 चुनिंदा विकास कर्ताओं द्वारा परियोजना में आवेदन किये गये है।
श्री उस्मानी ने बताया कि आगरा इनर रिंग रोड कानपुर रोड ग्राम कुबेरपुर से प्रारम्भ होकर ग्वालियर रोड पर स्थित ग्राम रोहता से जोड़ने वाली 100 मीटर चैड़ी तथा 22.80 किमी0 लम्बी 6 लेन की सड़क सार्वजनिक निजी सहभागिता पर क्रियान्वित करायी जाने वाली परियोजना है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर एक आर.ओ.बी., 12 व्हीकुलर अण्डरपास, 8 पैडेस्ट्रियन अण्डरपास, 27 माईनर ब्रिज, 3 इण्टरचेंज तथा यमुना नदी पर एक मेजर ब्रिज बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क लगभग 743.75 करोड़ रूपये की लागत से तैयार करायी जायेगी।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त, उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण श्री सन्तोष यादव, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण श्री अजय चैहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in