Categorized | लखनऊ.

चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को दृष्टिगत पदाधिकारियों की बैठक

Posted on 05 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की अध्यक्षता में 7 अगस्त को बुलाई गयी है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा सरकार ने मुस्लिम तुष्टिकरण की इंतहा कर दी है। टाण्डा में हुए रामबाबू गुप्ता के हत्या के आरोपियों पर तो नरमी और रामबाबू के परिजनों के विरूद्ध कार्यवाही पर सरकार उतारू है। सरकार की इन्हीं मुस्लिम तुष्टिकरण नीतियों और प्रदेश में गुण्डाराज सहित ठप्प पड़े विकास के मद्दे नजर प्रदेश सरकार के विरूद्ध जनसंघर्ष के कार्यक्रमों की संरचना और अपनी चुनावी तैयारियों तथा मिशन 2014 के दृष्टिगत दिसम्बर तक होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गयी है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रातः 11बजे से होने वाली इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्तागण उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in