Categorized | लखनऊ.

प्रदेष सरकार जानबूझ कर विवादास्पद फैसले लेती है - मुन्ना सिंह चैहान

Posted on 05 August 2013 by admin

edited-munna_singhराष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेष सरकार जानबूझ कर विवादास्पद फैसले लेती है जिससे प्रदेषवासियों व विपक्षी दलों के साथ-साथ मीडिया का ध्यान भी प्रदेष के विकास व आवष्यक मुदद्ों से हटा रहे।
श्री चैहान ने कहा कि प्रदेष के दर्जनों जिलों में बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां भी पांव पसारने लगी है  परन्तु सरकार अपना ध्यान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हटाकर कोई न कोई नया विवाद पैदा कर देती है जिससे बुनियादी जरूरतों से जनता का ध्यान भटका रहे।
श्री चैहान ने कहा कि इस समय धान की फसल की सिंचाई का मौका है परन्तु विद्युत सप्लाई किसानों को नहीं मिल पा रही है। विद्युत आपूर्ति न होने से रमज़ान के महीने में रोजेदारों को भी तमाम तरह की दिक्कते पेष आ रही हैं।
श्री चैहान ने प्रदेष सरकार से बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देने की अपील करते हुये कहा कि इस समय किसानों व रोजेदारों को बिजली की सख्त आवष्यकता है। सरकार प्राथमिकता पर बाढ़ पीडि़तों को सुविधा मुहैया कराये तथा विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करायेे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in