Categorized | लखनऊ.

सिंचाई एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव स्वयं आगामी एक सप्ताह में बाढ़ग्रस्त जनपदों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ग्रस्त कार्यों की प्रगति से अवगत कराएं: मुख्य सचिव

Posted on 05 August 2013 by admin

  • संत कबीर नगर में विगत दिनों बांध टूटने पर वक्त पर उचित कार्यवाही न होने पर हुई लापरवाही की जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराकर शीघ्र अवगत करायें: जावेद उस्मानी
  • संवेदनशील बांधों की माॅनीटरिंग निरन्तर कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो: मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने सिंचाई एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव एवं सचिवों को निर्देश दिये हैं कि वे स्वयं आगामी एक सप्ताह में बाढ़ग्रस्त जनपदों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ग्रस्त कार्यों की प्रगति से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर में विगत दिनों बांध टूटने पर वक्त पर कार्यवाही न होने पर हुई लापरवाही की जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कराकर शीघ्र अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संत कबीर नगर में टूटे हुए बांध के स्थान पर तत्काल रिंग बांध बनाया जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील बांधों की माॅनीटरिंग निरन्तर कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनक्षति न होने पाए। उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बाढ़ग्रस्त जनपदों में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरन्तर निरीक्षण स्वयं करना सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार मंे बाढ़ग्रस्त जनपदों में हो रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में पहुंचाए गए शरणार्थियों को खाद्य पदार्थ एवं आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पशुओं को चारा एवं अन्य आवश्यक दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में लन्च पैकेट, आटा, चावल, मिट्टी का तेल, मोमबत्तियां आदि सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए।
बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व श्री के0एस0 अटोरिया, प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद
श्री दीपक त्रिवेदी, खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल, सचिव सिंचाई श्री एस0पी0 गोयल, राहत आयुक्त श्री एल0 वेंकटेश्वर लू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in