Categorized | लखनऊ.

पुराने लखनऊ में तनाव से व्यापार पड़ा है ठप अमन चैन कायम करने के लिए आगे आए व्यापारी -छाबड़ा

Posted on 05 August 2013 by admin

पुराने लखनऊ में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की घटनाओ के बाद से समूचे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है स्थानीय बाजारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित है और व्यापारी बेहद परेशान है।
यह जानकारी देते हुए व्यापारी नेता एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी चन्द्र कुमार छाबड़ा ने कहा कि हालात खराब होने से वातावरण अशान्त एवं तनावपूर्ण है जिस कारण लोग ईद की खरीददारी के लिए बाजारों में नही जा पा रहे हैं। व्यापारियों ने अपनी दुकाने ‘माल’ से भर रखी हैं लेकिन ग्राहक और बिक्री न होने से व्यापारी संकट में हैं।
उन्होंने कहा कि पुराने लखनऊ के प्रमुख बाजार नक्खास, अकबरी गेट, यहियागंज खदरा, चैक ठाकुरगंज के बाजार पिछले सालो में ईद के कई दिन पहले से गुलजार रहते थे और दुकाने ग्राहको से रात दिन भरी रहती थीं।
श्री छाबड़ा ने कहा कि इस वर्ष ईद के ठीक पहले शरारती तत्वों ने एक बार फिर सौहार्द के वातावरण को अशान्त बना रखा है। पुलिस प्रशासन स्थिति सामान्य बनाने में तो मूस्तेदी से लगा हुआ है। लेकिन शरारती तत्वों के मनसूबों को कुचलने में पीछे क्यों है?
उन्होंने जिलाधिकारी लखनऊ से शान्ति और अमन का वातावरण बनाने में व्यापारियों के सहयोग का आश्वासन देते हुए उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in