Categorized | लखनऊ.

खनन माफियाओं को उखाड़ फेकने के लिए हस्ताक्षर अभियान

Posted on 05 August 2013 by admin

कल दिनांक 04.08.2013 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक हजरतगंज चैराहे  के बगल में युनिवर्सल बुक डिपो के सामने श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में तथा खनन माफियाओं को उखाड़ फेकने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा जिसमें जिजीविषा उप्र, आल इण्डिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन, सी0एफ0एस0डी0, इण्डिया, यू0पी0 डेवलपमेण्ट फाउण्डेशन, विद्युत अभियन्ता संघ उप्र, भारतीय नागरिक परिषद सहित दर्जनों नागरिक संगठन प्रतिभाग करेंगे।
हस्ताक्षर अभियान का संयोजन संदीप पाण्डेय, आर0के0 अग्रवाल तथा चन्द्र भूषण पाण्डेय करेंगे। हस्ताक्षर के उपरान्त हस्ताक्षरित बैनर, ज्ञापन सहित महामहिम राज्यपाल उप्र को प्रेषित किया जायेगा।
अतः अनुरोध है कि अपने कैमरामैन/छायाकार तथा संवाददाता को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in