Categorized | लखनऊ.

अमन-चैन की बहाली के लिए अपील

Posted on 05 August 2013 by admin

आज लखनऊ शहर कांगे्रस कार्यालय में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अतिआवश्यक बैठक हुई   जिसमें विगत चार दिनांे से लखनऊ शहर में व्याप्त तनावपूर्ण स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए शहर में अमन-चैन की बहाली के लिए सभी समुदाय के लोगों से अपील की गयी।
बैठक में शहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश के राज्यपाल से मांग की गयी कि प्रदेश सरकार को वे निर्देशित करें कि उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से लखनऊ में व्याप्त तनाव की समयबद्ध जाँच कराये और जिन साम्प्रदायिक शक्तियों द्वारा यह अराजक कृत्य कराया जा रहा है उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय और इसके लिए दोषी अधिकारियों पर भी तात्कालिक प्रभाव से कानूनी कार्यवाही की जाय।
बैठक में उपस्थित डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने अफसोस जाहिर किया कि जब से प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आयी है, तब से लगातार अलग-अलग जनपदों में साम्प्रदायिक तनाव बना हुआ है, लखनऊ की घटना 28वीं घटना है। सबसे दुःखद स्थिति यह है कि मुहर्रम और रमजान के पाक महीनों में शहर का सौहार्द बिगड़ा है, ऐसा लगता है कि राजनैतिक लाभ हासिल करने के मकसद से शहर का माहौल जान-बूझकर बिगाड़ा जा रहा है। रमजान के पाक महिने में पिछले 4 दिनों से लगातार सम्प्रदायिक दंगें हो रहे है। प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा है। इस महीने में परम्परानुसार जो भी प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाती थी उसे इस बार बिल्कुल नही कि गयी। मोहल्ला शांती कमेटीयों की बैठक नही बुलायी गयी तथा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों, धर्माधिकारीयों तथा राजनैतिक दलों को भी विश्वास में नही लिया गया। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नही थी और हर वर्ष की भांति जुलूस के दौरान होने वाली वीडियोग्राफी भी नही कि गयी। चार दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया का ना आना घोर आपत्तिजनक है तथा सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाती है। आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि माननीय मुख्यमंत्री जी तथा दंगे से सर्वाधिक प्रभावित विधान सभा क्षेत्र के विधायक मंत्री पिछले दो दिन से शहर में नही है, ऐसा प्रतीत होता है कि यह दंगा प्रयोजित है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।

उन्होंने मांग किया कि साम्प्रदायिक तनाव के दौरान जो दुकानें और गाडि़यां जलाई व क्षतिग्रस्त की गयी हैं, उनकी क्षतिपूर्ति प्रदेश सरकार द्वारा कराई जाय और इस दौरान जो लोग घायल हुए हैं उनकी निःशुल्क चिकित्सा अच्छे अस्पतालों में कराई जाय।
शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी/उपनेता कांग्रेस पार्षद दल मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, पूर्व एम0एल0सी0 श्री सिराज मेंहदी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री जीशान हैदर, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री अरशद आजमी, श्री आमिर हैदर, श्री तारिक सिद्दीकी, श्रीमती शबनम पाण्डेय, डाॅ0 शनाउल हक़, श्री आर0बी0 सिंह, श्री मोहम्मद सलीम, श्री जमशेद रहमान, श्रीमती आयशा खांन, श्री ताहिर सिद्दीकी, श्री अरर्षी रजा, श्री आले उमर, श्री साकार जैदी, श्री शाहिद अली, श्री जावेद मलिक, श्री ताज मोहम्मद, श्री नसीम खान आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in