Categorized | लखनऊ.

आई.ए.एस.अधिकारी दुर्गा नागपाल के निलम्बन पर जबर्दश्त विरोध

Posted on 05 August 2013 by admin

edited-2-drlभारतीय जनता पार्टी ने ईमानदार निलम्बित आई.ए.एस. अधिकारी दुर्गा नागपाल के गलत निलम्बन पर पूरे प्रदेश में जबर्दश्त विरोध व्यक्त किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि ज्यादातर जिला मुख्यालयों पर पार्टी के द्वारा सपा सरकार की इस कार्यवाही को माफियाओं की विजय बताया तथा ईमानदार अधिकारियों का उत्पीड़न। वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा नागपाल का निलम्बन राजनीति से प्रेरित है तथा खनन माफियाओं की साजिश है।
पार्टी प्रवक्ता डा0 मिश्र ने बताया कि मेरठ में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। डा0 बाजपेयी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मेरठ को सौपा गया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि दुर्गा शक्ति नागपाल को खनन माफियाओं के दबाव में निलम्बित किया गया। उन्होंने मांग की कि सरकार दुर्गा नागपाल का निलम्बन तत्काल वापस ले अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर इसका पुरजोर विरोध करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने अपने ज्ञापन में कहा कि सन 2012 नोएडा के राजस्व विभाग ने मात्र 1 लाख 90 हजार रूपये वसूले जबकि सन 2013 में दुर्गा के चलते 21 करोड़ रूपये वसूले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्गा नागपाल का निलम्बन 27 जुलाई को हुआ जब कि खनन अधिकारी आशीष कुमार का 25 जुलाई को ट्रान्सर्फर कर दिया गया। इन आशीष कुमार पर खनन माफियाओं द्वारा 5 बार हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस स्थान पर जहां दीवार गिराई गई वहां की पुलिस डायरी में सम्प्रदायिक तनाव का कोई जिक्र नही है। अतः यह सिद्ध होता है कि दुर्गा नागपाल का निलम्बन हेतु माफियाओं के दबाव में किया गया न कि साम्प्रदायिक तनाव के कारण।
पार्टी के विरोध प्रदर्शन का गोरखपुर में भी योगी अदित्यनाथ के नेतृत्व किया। सन्तकबीरनगर में अष्टभुजा शुक्ला, बलिया में जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, काशी क्षेत्रीय समिति एवं किसान मोर्चा द्वारा सिगुरा थाना चैराहे पर प्रदर्शन कर निलम्बन की प्रतियां जलाई गई।  यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने नेतृत्व किया। इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर तथा अमेठी में जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि अवध क्षेत्र के सभी जिलों रायबरेली, उन्नाव, अम्बेडकरनगर, तथा बाराबंकी में भी पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किये गये। झांसी, बुन्देलखण्ड, कानपुर तथा बरेली मे ंभी दुर्गा नागपाल के निलम्बन कें विरोध में पार्टी द्वारा जन सहभागिता से प्रभावी प्रदर्शन किये गये।
डा0 मिश्र ने बताया कि कल कानपुर में कैण्डिलमार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्द्र मिश्र ने किया। वहां पर विधायक सलिल विश्नोई, रघुनन्दन भदौरिया सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in