Categorized | लखनऊ.

रिटायर्ड आर्मी कैप्टन सुरेन्द्र सिंह चैहान ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 02 August 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना ंिसंह चैहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति मंें बताया कि बिजनौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुनिदेव शर्मा तथा सरोजनी नगर लखनऊ निवासी रिटायर्ड आर्मी कैप्टन सुरेन्द्र सिंह चैहान ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की और प्रतापगढ़ सदर विधान सभा से सन् 1977 में जनता पार्टी एवं 1989 में जनता दल से विधायक रह चुके संगम लाल शुक्ला ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त पूर्व विधायक संगम लाल शुक्ला ने कहा कि श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी जीवन भर किसानों, कामगारों व पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के हित की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे अब उसी लड़ाई को उनके वंषज मा0 चै0 अजित सिंह जी एंव मा0 जयन्त चैधरी जी आगे बढ़ा रहे हैं और मैं जीवन पर्यन्त उनकी लड़ाई में साथ देता रहूँगा।
पूर्व विधायक संगम लाल शुक्ला, वरिष्ठ नेता मुनि देव शर्मा तथा कैप्टन सुरेन्द्र सिंह चैहान के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होेने पर खुषी व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेष कुमार सिंह “मुन्ना”, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अंकुर सक्सेना, विभूति नारायण पाण्डेय, अविनाष सिंह अंषू, चन्द्रपाल आदि ने कहा कि इनके दल में शामिल होने से राष्ट्रीय लोकदल संगठन को मजबूती मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in