Categorized | लखनऊ.

सिंचाई परियोजनाओं के समझौते का अक्षरशः पालन होगा -शिवपाल सिंह यादव

Posted on 02 August 2013 by admin

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री हरीश रावत की अध्यक्षता में दिल्ली में उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्रियों के मध्य वाण सागर नहर परियोजना, केन बेतवा लिंक परियोजना तथा राज घाट डैम के सम्बन्ध में समझौता हुआ। वाण सागर नहर परियोजना कई वर्षों से अपूर्ण थी। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से काम हुआ। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 1 अक्टूबर से इसमें जल छोड़ा जायेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल छोड़ने पर आपत्ति की जा रही थी। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि हम समझौते का पालन अक्षरशः करेंगे, इस समझौते से उत्तर प्रदेश के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना को दोनों प्रदेशों के आपसी समन्वय से क्रियान्वित किया जायेगा। केंद्र ने मध्य प्रदेश सरकार से यह अपेक्षा की है कि वह 11 अगस्त से पहले अपनी सहमति भेज दे। इसी प्रकार राजघाट डैम के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ललितपुर विद्युत तापीय परियोजना को अपने हिस्से का पानी दिया जा रहा था। केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के अभिमत से सहमत है।
बैठक में उ0प्र0 सरकार की ओर से सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रमुख सचिव श्री दीपक सिंघल तथा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जल संसाधन मंत्री श्री मलैया तथा प्रमुख सचिव श्री जुलानिया उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in