Categorized | लखनऊ.

दिनांक 01 अगस्त, 2013 को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद के फैसले-हाईलाइट्स

Posted on 02 August 2013 by admin

  • आसरा योजना के तहत आवास निर्माण की लागत 2.50 लाख रुपए को बढ़ाकर 2.96 लाख रुपए करने का फैसला।
  • नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित राजीव आवास योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मानक निर्धारित।
  • आगरा से लखनऊ प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे (ग्रीन फील्ड) परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण की धारा-4 (1) की अधिसूचना निर्गत करने से पूर्व अर्जन व्यय एवं   प्रतिकर के रूप में 20 प्रतिशत धनराशि जमा कराए जाने के प्रतिबंध से छूट देने का फैसला।
  • प्रदेश में वायु सेवा का संचालन प्रारम्भ किए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति।
  • गन्ना संघ प्रेस के कर्मचारियों को उ0प्र0 सहकारी गन्ना समितियों में समायोजित किए जाने हेतु उ0प्र0 सहकारी गन्ना सेवा नियमावली 1975 में संशोधन।
  • उ0प्र0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन का फैसला।
  • जनपद आगरा एवं बरेली की घटनाओं में शहीद आरक्षियों के आश्रितों को अनुमन्य अनुग्रह धनराशि 10 लाख रुपए की सीमा से अधिक 15 लाख रुपए अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिए जाने का फैसला।
  • विधान मण्डल क्षेत्र विकास के मार्गदर्शी सिद्धान्त में संशोधन का फैसला।
  • विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद से परिवहन निगम के बस स्टेशनों एवं डिपो के लिए प्राप्त होने वाली भूमि के हस्तान्तरण को निबन्धन एवं स्टाम्प शुल्क से मुक्त करने का फैसला।
  • भारत सरकार द्वारा स्वीकृत विद्युत वितरण कम्पनियों की वित्तीय पुनर्गठन योजना (एफ.आर.पी.) के अन्र्तगत बैंकों से लिए जाने वाले ऋण एवं उनके पक्ष में जारी किए जाने वाले बाॅण्ड के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा शासकीय गारण्टी देने का फैसला।
  • उ0प्र0 पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पी.पी.पी. प्रणाली में टैरिफ बेस्ड काॅम्पटिटिव बिडिंग के माध्यम से पारेषण से परियोजनाओं के निष्पादन की मंजूरी।
  • लखनऊ में पी.पी.पी. माॅडल के आधार पर हृदय रोग से संबंधित सभी सुपर स्पेशियलिटी (कार्डियोलाॅजी/कार्डियक सर्जरी/सी.टी.वी.एस. आदि) तथा कैंसर को छोड़कर कम से कम एक अन्य मेजर सुपर स्पेशियलिटी में उत्कृष्ट केन्द्र के रूप सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना का फैसला।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एन.आर.एच.एम.) के द्वितीय चरण हेतु भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राज्य सरकार के बीच मेमोरेण्डम आॅफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू.) हस्ताक्षरित किए जाने का फैसला।
  • पशुपालन विभाग के चकगंजरिया फार्म लखनऊ की भूमि के वैकल्पिक उपयोग एवं फार्म के पुनस्र्थापन हेतु प्रस्तुत कार्य योजना को मंजूरी।
  • गन्ना विभाग के 3767 पदों के मृत गन्ना पर्यवेक्षक संवर्ग को पुनर्जीवित करने का फैसला।
  • उ0प्र0 गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय अधिनियम 2002 (यथासंशोधित 2008) में कतिपय संशोधन को मंजूरी।
  • बाल फिल्म ”टू लिटिल इण्डियंस“ को 3 माह की अवधि हेतु राज्य में मनोरंजन कर से छूट प्रदान करने का फैसला।
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित 108 ई.एम.टी.एस. समाजवादी स्वास्थ्य सेवा का नाम न बदलने तथा इस सेवा के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में पूर्ण रूप से राज्य सरकार द्वारा संचालन के फलस्वरूप आने वाले अतिरिक्त अनुमानित व्यय 87.44 करोड़ रुपए को राज्य बजट से वहन करने का निर्णय।
  • हिन्दी फीचर फिल्म भाग मिल्खा भाग को एक-एक माह की 2 किश्तों अधिकतम दो माह के लिए उ0प्र0 में मनोरंजन कर से छूट प्रदान करने का निर्णय।
  • प्रदेश के विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों/अधिकारियों की अधिवर्षता आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने की सामान्य नीति निर्धारित। इस निर्णय से स्वशासी संस्थाओं के 50 हजार अधिकारी/कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in