Categorized | लखनऊ.

तेलगांना के बलिदान करने वाले युवाआंे को नमन

Posted on 02 August 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने तेलगांना राज्य के गठन के फैसले का स्वागत किया है और तेलगांना के बलिदान करने वाले युवाआंे को नमन किया है काश यह बलिदान न हुआ होता। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से छोटेे राज्यों का समर्थन करती रही है और एनडीए सरकार में ही छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखण्ड आदि राज्यों का गठन हुआ था। उस समय तेलगांना का भी गठन हो जाता है लेकिन हमारे गठबंधन में एक सहयोगी तैयार नहीं थे वरना एनडीए की सरकार में ही तेलगांना पृथक राज्य बन गया होता भारतीय जनता पार्टी की हमेशा एक मांग रही है कि राज्यांे के गठन के लिए राज्य पुर्नगठन आयोग की स्थापना होनी चाहिए, क्योंकि छोटे राज्यों में राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, विकास होता है और संतुलित एवं स्वावलंबी राज्यों का सर्वागीण विकास होता है। छोटे राज्यों के साथ देश की भी तरक्की होती है और बेरोजगारी भी दूर होती है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी ने कहा कि कांग्रेस ने तेलगांना के मुद्दे को बहुत लम्बे समय तक टाले रहा और चुनाव से पहले वोट हासिंल करने के लिए इसको मंजूरी दे दी। भारतीय जनता पार्टी जो कि हमेशा से छोटे राज्यों की समर्थक हैं इसलिए इस फैसले का हम स्वागत करते है लेकिन अनावश्यक रूप से अन्य दलों द्वारा उत्तर प्रदेश के विभाजन को आधारहीन और बेवजह बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in