Categorized | लखनऊ.

तानाशाही की ओर अखिलेश सरकार: डाॅ0 चन्द्र मोहन

Posted on 02 August 2013 by admin

आई0 ए0 एस0 दुर्गा नागपाल एस0 डी0 एम0 नोएडा के सस्पेंन्शन पर कैबिनेट मीटिंग के बाद अखिलेश यादव के बयान से तानाशाही ही प्रगट होती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्र मोहन ने कहा कि जब जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने अपनी रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी है, फिर भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान में निलंबन को उचित ठहराना जनभावना के विरूद्ध है। कुछ दिन पूर्व बीटा सेक्टर में भी एक मंदिर तोड़ा गया तो उसको तोड़ने वालों के खिलाफ चुप्पी क्यों ? स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही है और सरकार माफियाओं की गिरफ्त में है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्र मोहन पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की रिपोर्ट के साथ निलम्बन तत्काल समाप्त होना चाहिए और भारत सरकार हस्तक्षेप कर अपने कैडर की रक्षा करे साथ ही श्रीमती नागपाल द्वारा खनन माफियाओं के जो ट्रक्टर, ट्राली, डम्पर, जेसीबी मशीन जब्त की उनकी जांच करके मालिकों के नाम और राजनैतिक सम्बन्धों को जगजाहिर किया जाये।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूपेण संवेदनहीन हो गयी है इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को तबादला नीति का पालन करने के लिए बाध्य किया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार तबादला किये जाने से खासे नाराज है। आगरा मंे कर्तव्यनिष्ठ दारोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सपा नेताओं द्वारा प्रताडि़त किये जाने पर इस्तीफा दिया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश सरकार बनने के बाद प्रदेश में अनेकांे स्थानों पर साम्प्रदायिक तनाव व दंगे हुए। सरकार बताये कितनी जगह नोएडा की तरह कार्यवाही की गयी ? प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी जब कल फसाद हुआ तो क्या कार्यवाही की गयी ? सरकार दोहरा मापदण्ड क्यों अपना रही है ?
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा नौकरशाही का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उसे हस्तोत्साहित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया। सपा के नेता एवं गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के विरूद्ध अमृयादित आचरण किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in