Categorized | लखनऊ.

02 अगस्त को भारतीय उद्योग परिसंघ, उ0प्र0 तथा भारत सरकार के सहयोग से लघु उद्योग महासम्मेलन का आयोजन

Posted on 01 August 2013 by admin

प्रदेश के लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भगवत सरन गंगवार 02 अगस्त को पूर्वान्ह 10ः00 बजे होटल क्लार्क अवध लखनऊ के सभागार में भारतीय उद्योग परिसंघ, उ0प्र0 तथा भारत सरकार के सहयोग से आयोजित द्वितीय सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग महासम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अब तक इस क्षेत्र में जो कार्य हुआ है उसका आंकलन करके आगे की रणनीति पर विचार करना है।
इसके अतिरिक्त इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में लघु उद्योग के लिए क्लस्टर आन्दोलन को नई दिशा देने एवं एसएमई और उनके परिस्थति तंत्र के बीच नेटवर्किंग को बढ़ाना है। सम्मेलन का एक सत्र वर्तमान सरकारी खरीद और मूल्य वरीयता नीति को समर्पित किया गया है जिससे अपने उत्पादों के विपणन के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) को सहायता मिलेगी। इस महासम्मेल का मुख्य आकर्षण बैंकों की नयी ऋण नीति एवं इस क्षेत्र के लिए नया शोध करना रहेगा। उत्तर प्रदेश के साथ ही इस सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
श्री गंगवार ने इस सम्मेलन के संबंध में बताया कि यू0पी0 में लघु उद्योगों की  प्रतिस्पर्धा के लिए क्लस्टर दृष्टिकोण, सम्मेलन के मुख्य फोकस क्षेत्रों में से एक होगा। सीआईआई-क्लस्टर कार्यक्रम, मारूति उद्योग लिमिटेड की 10 विक्रेता कम्पनियों के साथ 1998 में शुरू किया गया था और यह वास्तव में एक सम्पूर्ण आन्दोलन के रूप में विकास कर रहा है। लगभग 2,303 एसएमई 219 क्लस्टर के माध्यम से अपनी प्रतिस्पर्धा क्षमता में वृद्धि कर रहे हैं।
काॅन्क्लेव में 150 से अधिक लघु, मध्यम और बड़े उद्यमों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।  उद्योगपति और देश भर से ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे, जिसमें मुख्यतः कलस्टर दृष्टिकोण, एमएसएमई, उत्तम आचरण, प्रौद्योगिकी की भूमिका, क्रेडिट रेटिंग, अभिनव फाइनेंसिंग विकल्प, निर्यात के अवसर  और सरकार की क्षमता के महत्व के लिए डिजाइन क्लिनिक एमएसएमई के लिए खरीद आदि होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in