Categorized | लखनऊ.

कौशल विकास मिशन के लिये जन-मानस से लोगो व मोटो आमंत्रित

Posted on 01 August 2013 by admin

  • सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि पर 7,500 रुपये का पुरस्कार प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 10 अगस्त

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कौशल विकास मिशन के लिये जन-मानस से लोगो एवं मोटो (सूत्रवाक्य) आमंत्रित किये गये हैं। यह लोगो एवं मोटो अधिकतम आठ शब्दों का होना चाहिये। सर्वश्रेष्ठ लोगो एवं मोटो प्रविष्टि को 7500-7500 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा तथा दो-दो प्रविष्टियों को 1000-1000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा।
निदेशक, उ0प्र0 राज्य कौशल विकास मिशन, श्री विकास गोठलवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोगो एवं मोटो भेजने की अंतिम तिथि आगामी 10 अगस्त निर्धारित की गयी है जो कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, रोजगार भवन, गुरु गोविन्द सिंह मार्ग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ- 226001 के पते पर डाक से अथवा ई-मेल एड्रेस उकेेकउ.नच/दपबण्पद पर भेजी जा सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बेरोजगार युवक/युवतियों को अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से दक्ष करने एवं उन्हें रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘उत्तर प्रदेश विकास नीति’’ अनुमोदित की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का गठन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in