Categorized | लखनऊ.

सरकार की उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र

Posted on 01 August 2013 by admin

समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज  31 जुलाई,2013 को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम ंिसह यादव ने लोकसभा चुनावों की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए और संगठन की मजबूती के साथ जन-जन तक समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां पहुॅचाने के लिए कहा। बैठक को वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन तथा भगवती सिंह, राजेन्द्र चैधरी, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, सी0पी0राय, राम आसरे कुशवाहा, गायत्री प्रसाद प्रजापति, रामसकल गूर्जर, डा0 अशोक बाजपेयी ने भी सम्बोधित किया।edited-31-07-a
बैठक में मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि पांच साल के वायदों में से ज्यादातर सवा साल में ही निभाकर समाजवादी पार्टी सरकार ने ऐसा काम किया है जिसकी सराहना देश तक में हो रही है। सभी वक्ताओं ने लोकसभा के चुनावों को महत्वपूर्ण मानते  हुए  मुलायम सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दुहराया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश मे ंसाप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने और मुस्लिमों के हित की योजनाओं के कार्यान्वयन में सरकार ने ईमानदारी से प्रयास किए है। विरोधी दल निराधार दुष्प्रचार करके उत्तर प्रदेश की बदनामी कर रहे है।
समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पारित राजनैतिक-आर्थिक प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रदेश के शालीन इतिहास को धूमिल करने और लूट तथा वसूली की संस्कृति को आगे बढ़ानेवाली बहुजन समाज पार्टी को सत्ता का दुरूपयेाग करने की छूट देकर कांग्रेस और भाजपा ने राजनीति को बुरी तरह प्रदूषित किया है। केन्द्र में पिछले 9 वर्षो में यूपीए सरकार प्रथम और द्वितीय की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में मंहगाई, बेकारी बढ़ी है। भ्रष्टाचार और घोटालों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। सीमाओं पर संकट गहराता जा रहा है। चीन और पाकिस्तान की हरकतें बढ़ रही है। केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है चाहें अर्थनीति हो, विदेश नीति हो अथवा नक्सली समस्या जैसी आंतरिक सुरक्षा की नीति हो।
बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस अब चुनाव सिर पर देखकर रोटी दिखाकर वोट लेने का नुस्खा अपना रही है। कांग्रेस का खाद्य सुरक्षा बिल ऐसा ही टोटका है जिससे न तो गरीब का भला होगा और नहीं किसान का। गोदामों में अनाज सड़ रहा है, चूहे खा रहे है। अब चुनाव के वक्त कांग्रेस को  सस्ता अनाज देने की सुध आई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि भ्रष्टाचार, घोटालों और कुशासन की दलदल में धंसी कांग्रेस और सांप्रदायिकता का जहर बोनेवाली भारतीय जनता पार्टी दोनों की जनता में स्वीकार्यता नहीं बची हैं। इनका करिश्मा न तो विधान सभा चुनाव में चला है और न ही लोकसभा चुनाव में चलेगा। भाजपा और कांग्रेस का केन्द्र में अब बहुमत आनेवाला नहीं हैं। भविष्य में केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की सम्भावनाएं प्रबल है।
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि इस समय समाजवादी पार्टी की नीतियों और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व की देशभर में चर्चा है। अन्य राज्यों में भी लोगों की समाजवादी पार्टी के प्रति उम्मीदें बढ़ी है। समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बधाई के पात्र है। समाज के पिछड़े वंचित तथा गरीब और किसान सब का हित समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में रहा है।
राज्य कार्यकारिणी ने विरोधी दलों द्वारा हताशा में समाजवादी पार्टी सरकार के प्रति दुष्प्रचार की नोटिस लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पर व्यर्थ का हो हल्ला मचाया जा रहा है जबकि स्थिति पूर्ण नियंत्रण में हैं। बैठक में सरकार की उपलब्धियों को लेकर संघन जनसम्पर्क चलाने और सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देशभर में कोई भी राज्य सरकार ऐसा विकास नहीं कर रही जैसा उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार कर रही हैं। किसानो, मुस्लिमों, महिलाओं और नौजवानों के हित में तमाम योजनाएं चल रही है। केन्द्र सरकार ने किसानों को कोई सुविधा नहीं दी है। मुसलमानों को इंसाफ मिला है। वे फर्जी मुकदमों में नहीं फंसाएं जा रहे है।edited-31-07-c
श्री यादव ने कहा कि लोकसभा के होनेवाले चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाजपा, कांग्रेस अब केन्द्र में सरकार नहीं बना पाएगें। तीसरी ताकत में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी। समाजवादी पार्टी की ओर प्रदेश ही नहीं देश की जनता बड़ी उम्मीदों भरी नजर से देख रही हैं। हमें अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और सभी मतभेद भुलाकर पार्टी के घोषित प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विरोधी दल सरकार के कामकाज के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। संगठन का सहयेाग प्रत्याशियों के साथ होना चाहिए। महिलाओं और युवाओं की भूमिका बढ़नी चाहिए। उन्होने कहा कि 108 स्वास्थ्य सेवा के लिए केन्द्रीय मदद इसलिए बंद कर दी गई है कि उसके आगे समाजवादी शब्द जुड़ा है। युवाओं को लैपटाप दिए जा रहे है।
अखिलेश यादव ने बताया कि कर्नाटक में सड़कों पर खड़े हजारों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया। बेगंलूर, जयपुर, भोपाल और हैदराबाद में विशाल जनसभाएं हुई। हमें अब लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभानी है।
राज्य कार्यकारिणी में नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाॅ की माता जी सहित हरिकेवल प्रसाद (देवरिया), पूर्व साॅसद, कामेश्वर उपाध्याय (देवरिया) पूर्व मंत्री, रघुनाथ सिंह (कानपुर) श्रमिक नेता, नाहर सिंह यादव (कानपुर), महेश नारायण सिंह(इलाहाबाद) विधायक, राज बहादुर सिंह (चित्रकूट), डा0 गिरीश चन्द्र कटियार (फर्रूखाबाद), रामेश्वर दयाल बाल्मीकि (मैनपुरी) पूर्व विधायक तथा हाजी शराफत अली (शामली) के निधन पर शोक प्रकट करते हुए संतप्त परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
बैठक में उत्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदा से भीषण जनधन की क्षति पर गहरा दुःख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संकट में फंसे उत्तराखण्डके पीडि़त भाईयों की मदद का भी भरोसा दिलाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in