Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस के फ्रन्टल संगठनों की बैठक

Posted on 31 July 2013 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज कांग्रेस के फ्रन्टल संगठनों- (युवा कंाग्रेस एवं राष्ट्रीय छात्र संगठन के सभी जोनल अध्यक्षों, महिला कंाग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जोनल प्रभारियों, सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक तथा इंटक के प्रान्तीय अध्यक्ष की बैठक प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सभी चारों प्रभारी-सचिवगण श्री नसीब सिंह, श्री प्रकाश जोशी, श्री राना गोस्वामी एवं श्री जुबैर खान तथा कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर एवं कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान मौजूद रहे।
प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बैठक में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के सभी आठों जोनल इंचार्ज एवं कोआर्डिनेटर मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में अखिल भारतीय महिला कंाग्रेस की उपाध्यक्ष एवं महिला कंाग्रेस की प्रभारी श्रीमती मुशर्रफ चैधरी, फ्रन्टल संगठनों के अन्तर्गत युवा कंाग्रेस के सभी जोनल अध्यक्ष, छात्र संगठन के सभी जोनल अध्यक्ष, महिला कंाग्रेस की सभी जोनल प्रभारी तथा सेवादल के प्रान्तीय मुख्य संगठक श्री प्रहलाद प्रसाद द्विवेदी, इंण्टक के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह मौजूद रहे।
श्री सिंह ने बताया कि बैठक में अब तक फ्रन्टल संगठनों द्वारा की जा रही कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया तथा आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस के जोनल प्रभारियों के साथ मिलकर कार्य करने की हिदायत देते हुए प्रदेश के सभी आठों जोनों में बनाये गये जोनल कार्यालयों के माध्यम से संगठन के हित में कार्य करने एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श कर एकजुटता के साथ लक्ष्य बनाकर जुटने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर फ्रन्टल संगठनों के आये हुए पदाधिकारियों ने भी अपने सामने आने वाली दिक्कतों से प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराकर उनके शीघ्र ही निराकरण कराये जाने का आग्रह किया।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि आने वाले 2014 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए हम सभी को अभी से एकजुट होकर कार्य करना है। डाॅ0 खत्री ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने हेतु महिला कंाग्रेस की जहां भी जिला यूनिटें नहीं हैं उनका 15 अगस्त तक गठन किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि सांसदों एवं लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे कांग्रेसजनों के माध्यम से सेवादल के प्रशिक्षण कैम्पों का आयोजन किया जाय तथा कांग्रेस की नर्सरी को तैयार किया जाय। इसके साथ ही डाॅ0 खत्री ने एनएसयूआई द्वारा समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में अपनी यूनिटों का शीघ्र गठन कर छात्र संघ चुनावों में सम्पूर्ण भागीदारी किये जाने तथा युवा कंाग्रेस द्वारा किये गये सदस्यता वाले परिवारेां से मिलकर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में ही इण्टक द्वारा आगामी 11अगस्त,2013 को लखनऊ में एक विशाल मजदूर रैली का आयोजन किये जाने हेतु प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री से रैली को सम्बोधन हेतु अनुमति मांगे जाने के साथ ही इस विशाल रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को बुलाने हेतु आग्रह किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in