Categorized | लखनऊ.

प्रदेश को लूटने में बसपा ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए - राजेन्द्र चैधरी

Posted on 31 July 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाने के बजाय नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है। पिछले पांच वर्षो तक प्रदेश को लूटने में बसपा ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। प्रशासन को पंगु बनाकर भ्रष्टाचार को खुली छूट दे दी। विकास के काम रोककर अनुत्पादक मदों पर सरकारी खजाना लुटाया गया। पार्को, स्मारकों और जिन्दा रहते अपनी प्रतिमाओं के निर्माण पर जनता की गाढ़ी कमाई खर्च की गई। बसपाराज में अधिनायकशाही के चलते कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों को विरोध करने की भी हिम्मत नहीं पड़ी थी। अकेले समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं को लेकर संघर्ष किया। अब तो समाजवादी पार्टी के विरोध में सभी एक सुर में बोलने लग गए हैं।
अभी सवा साल पहले ही जनादेष समाजवादी पार्टी के पक्ष में आया है। प्रदेश में बहुमत की सरकार बनी है। इस सरकार ने किसानों, मुस्लिमों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में कई योजनाएं लागू की है। समाज के हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। पटरी से उतरे प्रशासनिक तंत्र को फिर सुधार के रास्ते पर लाया गया है। अब जो विपक्षी समाजवादी पार्टी की सरकार की आलोचना कर रहे हैं वे वस्तुतः प्रदेश के 20 करोड़ मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती है। सामाजिक न्याय के सिद्धांत से समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता है। सबके साथ न्याय और अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध इसकी मुख्य कार्यप्रणाली है। सरकार बनने पर प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव नेे किया हैं। विपक्ष में बैठे लोगों को ये उपलब्धियां नजर नहीं आती है। उन्हें हर काम में खोट दिखाई देती है। ये वे तत्व हैं जो प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर चलते नहीं देखना चाहते है। इन्हें जन सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है।
विपक्षी दलों को प्रदेश की कानून व्यवस्था की बहुत फिक्र लगती है जबकि स्थिति यहां पूर्णतया नियंत्रण में है। पहले अपराध दर्ज नहीं होते थे, समाजवादी पार्टी सरकार ने सभी शिकायतें दर्ज करने का निर्देश दे रखा है। जब कोई शिकायत आती है तो उस पर तत्काल कार्यवाही भी होती है। मुख्यमंत्री जी ने कह रखा है कि अपराधियों की जगह जेल होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता अब प्रदेश की सीमाओं से बाहर दूसरे प्रदेशों तक पहुॅच गई है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में उनकी विशाल जनसभाएं हुई है। समाजवादी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार हो रहा है। श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी केन्द्रीय राजनीति में भी बड़ी दस्तक देकर अहम् भूमिका निभाने की तैयारी में है। बस यही घबराहट है कांग्रेस-भाजपा और बसपा की, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी के प्रति पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in