Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान

Posted on 30 July 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष में घबड़ाहट और बौखलाहट नजर आने लगी है। उन्हें अपना वर्तमान हीं नहीं, भविष्य भी अंधेरे में दिखने लगा है। राजनीति में ऐसे तत्वों ने समाजवादी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री जी के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रखा है। उनका मकसद अपने काले कारनामों पर पर्दा डालना और उत्तर प्रदेश को बदनाम करना है।
बसपा माफियाओं, घोटालेबाजों और लुटेरो का संगठित गिरोह है। इनको पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने संरक्षण और शरण दे रखी थी। कानून व्यवस्था के नाम पर बसपाराज के पांच सालों में घोर अराजकता रही। हत्या, बलात्कार और अपहरण में बसपा के मंत्री विधायक सभी शामिल रहे। थानों में भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं रही। आधा दर्जन शुरूआत में ही जेल चले गए जबकि शेष बचे बसपा के अपराधी तत्वों के जेल जाने की तैयारी है। मायाराज में जो पार्क, स्मारक और प्रतिमाएं बनीं उनके निर्माण में भी मोटा कमीशन वसूला गया। पार्को में खजूर के सूखे पेड़ लगाए गए। बिजली के मंहगे आयातित उपकरणों के नाम पर खजाना लूटा गया। इन लोगों ने पूरे राज्य को चट कर डाला है।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने अनुत्पादक मदों पर बजट की धनराशि खर्च करने के बजाए विकास कार्यो पर खर्च करने के आदेश दिए हैं। कृषि के विकास के लिए किसानों के हित में योजनाएं प्रारम्भ की जबकि महिलाओं, मुस्लिमों के हित के कई काम हुए है। युवाओं को लैपटाप देकर उनके हौसलों को नई उड़ान दी गई। सरकार ने जो फैसले किये उनकी सराहना देश के दूसरे सूबों में भी हो रही है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को सम्मान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी ने समाजवादी पार्टी सरकार में राहत की सांस ली है और सम्मान से जी रहा है।
अपने किए पर शर्मिंदा होने के बजाय बसपा नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने का झूठा अभियान चला रहे हैं इसके पीछे उनका इरादा अपने पार्टी के गुण्डों को संरक्षण देना है। मुख्यमंत्री जी ने ठीक ही कहा है कि जिनको बहुत असुरक्षा लग रही है उन्हें यहां आने की क्या जरूरत है। वैसे भी बसपा के कई नेता भारी सुरक्षा घेरे में घूम रहे हैं। बसपा अध्यक्ष ने अपने बंगले को शाही किले में तब्दील करा रखा है और चारों पहर उसकी निगरानी भी रहती है। अब भी उनकी सुरक्षा में पूरी फौज मुस्तैद रहती है। दूसरे बसपा नेता भी सरकारी सुविधाएं लिए हुए हैं।
बसपा के साथ समाजवादी पार्टी सरकार के विरूद्ध सुर में सुर मिला रहे भाजपा और कांग्रेस के नेता भी हताशा के शिकार हैं। प्रदेश की जनता ने चुनावों में उन्हें नम्बर दो रहने के लायक भी नहीं समझा है। समाजवादी पार्टी के जनहितकारी कामों से उन्हें अपना भविष्य चैपट दिखाई देता है। इसलिए वे भी अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं।
सत्ता में रहते बसपा ने उत्तर प्रदेश को कलंकित किया और सत्ता में बाहर होकर भी यही काम कर रही है। वक्त आ गया है कि अब बसपा के नेता हकीकत को समझे। जनता ने उन्हें तिरस्कृत कर सत्ता से बेदखल किया है। समाजवादी पार्टी को जनादेश मिला है। इसके विरोधी जनादेश की अवमानना कर रहे हैं। यह प्रदेश की जनता का भी अपमान हैं। एक झूठ को दस बार दुहराने से झूठ सच नहीं हो जाएगा क्योंकि जनता भी सब समझती हैं। बसपा में पल रहे अवांछनीय तत्वों से राजनीति का पिण्ड छूटे तभी राजनीति में साफ सफाई होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in