Categorized | लखनऊ.

श्री सुधीर एस. हलवासिया के कार्यालय का शुभारम्भ

Posted on 30 July 2013 by admin

लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री सुधीर एस. हलवासिया के कार्यालय का शुभारम्भ आज दिनांक 29 जुलाई 2013 को हलवासिया कोर्ट, हतरतगंज, लखनऊ पर हुआ। शुभारम्भ के पूर्व सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधि विधान से कार्यक्रम शिर्वाचन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्री सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को भारतीय जनता पार्टी एक चुनौती के रूप में ले रहें है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्ग दर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है एवं यह सीट पार्टी की झोली में डालनी है इस संकल्प के साथ हम समर्पित भाव से तैयारी कर रहे है। आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद लाल जी टण्डन, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, ईरा श्रीवास्तव, हीरो बाजपेई, अशोक तिवारी, सुनीता बंसल, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, त्रिलोक अधिकारी, अवधेश गुप्ता ‘छोटू’, प्रभू जालान, अमित पुरी, गिरिजा गुप्ता, शशि मिश्रा, रमेश तूफानी, रूपम सिंह, सुमन शुक्ला, प्रमेश श्रीवास्तव, आनन्द मिश्रा, साकेत शर्मा, मो0 जीशान, श्यामजीत सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in