Categorized | लखनऊ.

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग या आँगनबाड़ी केन्द्र के संबंध शिकायत दर्ज करने के लिये टोल फ्री नम्बर

Posted on 30 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की किसी योजना के संचालन में अथवा अनुपूरक पोषाहार या आँगनबाड़ी केन्द्र के संबंध में कोई शिकायत होने पर टोल फ्री नम्बर 1800-180-5599 पर शिकायत दर्ज करायें।
यह बात श्री राम गोविन्द चैधरी ने आज यहां विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे।
बैठक में राज्यमंत्री, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्री वसीम अहमद भी उपस्थित थे। श्री चैधरी ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की किसी भी योजना के संचालन या अनुपूरक पोषाहार अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र बनाये जाने के संबंध में कोई शिकायत हो तो शिकायतों के निस्तारण के लिए विभाग में एक प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
श्री चैधरी ने बताया कि बाल विकास पुष्टाहार, निदेशालय इन्दिरा भवन लखनऊ के तृतीय तल पर एक प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति  बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की किसी योजना के संचालन के अथवा अनुपूरक पोषाहार या आँगनबाड़ी केन्द्र के सम्बद्ध में कोई भी शिकायत उपरोक्त टोल फ्री नम्बर पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्य दिवस को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 5 बजे के मध्य दर्ज कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in