Categorized | लखनऊ.

रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष ट्रेनों के डिब्बो की वीडियोग्राफी की योजना

Posted on 29 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है। कुछ विशेष ट्रेनों के ए0सी0 व जनरल कोचों की वीडियोग्राफी की योजना बनाई गई है, ताकि किसी अपराध के घटित होने पर अपराधी की शिनाख्त आसानी से हो सके। सभी महत्वपूर्ण एवं भीड़भाड वाले रेलवे स्टेशनों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाये जाने की भी योजना है।
इन कार्यो के लिए रेलवे के अधिकारियो का सहयोग लेने के निर्देश पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री रिजवान अहमद द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक रेलवे को प्रदान किये गये है। साथ ही जहाॅ पर यह कैमरे पहले से लगे है उन्हें प्रत्येक दशा में चालू रखने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि जी.आर.पी. के मुरादाबाद एवं लखनऊ अनुभाग में दृष्टि योजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सी.सी.टी.वी. लगवाये गये है जिसकी मानीटरिंग सेक्सन मुख्यालय से की जा रही है। जी.आर.पी. के अन्य पुलिस अधीक्षकों को भी इसी तरह की योजना अपने यहाॅ भी बनाने के लिए कहा गया है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री रिजवान अहमद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया उत्तर प्रदेश से गुजरनें वाले सभी ट्रेनों के सभी कोचों के ट्रेन के रुट के ठहराव वाले रेलवे स्टेशनों के जी.आर.पी. थानों के फोन नम्बरों के स्टीकर लगाये जाने की योजना बनायी गयी है ताकि पीडि़त व्यक्ति तत्काल आवश्यकतानुसार फोन कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सके। इसी प्रकार रेलवे कन्ट्रोल रुम के नम्बरों के स्टीकर डिब्बों में चिपकाये जाने की योजना बनाई गई है।
श्री रिजवान अहमद ने बताया कि रेलवे के सभी बेण्डरों व अटेंडेन्टो का सत्यापन कर अनाधिकृत बेण्डरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश जी.आर.पी. के अधिकारियों को दिये गये है। स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले अनाधिकृत रास्तों को भी रेलवे के अधिकारियों की सहायता से बन्द कराने के लिए कहा गया है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे ने बताया कि प्लेटफार्म खाली न होने पर आनी वाली दूसरी ट्रेनों को आउटर सिंग्नल पर जब अंधकार में खड़ा किया जाता है तो ऐसे समय अपराधों की सम्भावना बनी रहती है। इसलिए ऐसे स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगायी जाय तथा जी.आर.पी./आर.पी.एफ. के कर्मचारी तैनात किये जाय। इन कर्मचारियों के लिए जाड़े, गर्मी व बरसात से बचाव हेतु एक छोटा पुलिस सहायता केन्द्र निर्मित कराया जाय।
श्री रिजवान अहमद ने बताया कि यदि कभी किसी दुर्घटना या अन्य कारणों से ट्रेनों का आवागमन बाधित होता है और रास्ते में छोटे स्टेशनों पर ट्रेन खड़ी कर दी जाती है तो ऐसी स्थिति में स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर उन स्टेशनों पर पर्याप्त पुलिस बल लगवाया जाय ताकि महिलाओं से र्दुव्यवहार व अन्य अपराध की घटनायें न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in