Categorized | लखनऊ.

उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

Posted on 29 July 2013 by admin

जिलाधिकारी के.धनलक्ष्मी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में ढीले व जर्जर तारों को शीघ्र बदलने व उद्योग पतियों को विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं पर एलटी से एचटी लाइन करना है उसके लिए सामान उपलब्ध है 24 घण्टे के अन्दर कार्य शुरू कराया जाय। इन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी।
डीएम ने जनपद में उद्योगों को बढावा देने के लिए सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से उद्यमियों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराये, जिससे उद्यमी अपनी उद्योग स्थापित कर सकें। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा उद्यमियों को व्याज न देने तथा नगर पालिका द्वारा लोडिंग, अनलोडिंग तथा टैम्पों स्टैण्ड की अवैध वसूली को शीघ्र रोकने पर बल दिया, जिसे डीएम ने गम्भीरता से लेते हुये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डीएम ने नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर में लोडिंग व अनलोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबन्धित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद के लोगों को दृष्टिकोण रखते हुये अवैध कब्जों के हटवाने पर शीघ्र से कार्यवाही किये जाने बल दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in