प्रधानाचार्य ने अभिभावक को मारी गोली

Posted on 29 July 2013 by admin

थाना मोतिगरपुर के बेलहरी स्थित इण्टर कालेज में दाखिले के प्रवेश शुल्क को लेकर हुई बहस में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र के भाई को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादीपुर निवासी अंशु सिंह अपने चचेरे भाई को लेकर राज सिंह इण्टर कालेज बेलहरी में प्रवेश के लिए प्रधानाचार्य के कमरे में मिलने के लिए गये, विलम्ब प्रवेश शुल्क को लेकर प्रधानाचार्य और छात्र के चचेरे भाई पवन कुमार सिंह के बीच कहासुनी हो गयी। मामला इतना बढा कि प्रधानाचार्य शिवभूषण ने अपनी लाइसेंसी असलहे से पवन पर फायर झोंक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य के असलहे को अपने कब्जे में लेकर घायल को चिकित्सीय उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मामले की जांच जारी है। स्थानीय छात्रों के अनुसार विद्यालय में इधर दो माह से प्रवेश शुल्क जो कि पांच सौ रूपये है के स्थान पर विलम्ब शुल्क सहित दो हजार रूपये तक छात्रों से वसूला जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in