Categorized | Latest news, लखनऊ.

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद

Posted on 29 July 2013 by admin

edited-press4

उत्तराखण्ड राज्य में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद, राहत एवं पुनर्वास के लिए बाराबंकी की जिलाधिकारी श्रीमती मिनिस्ती एस. ने 97 लाख 57 हजार 337 रु0 की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में दी है। उन्होंने इस धनराशि का चेक आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को उनके सरकारी आवास
5, कालिदास मार्ग पर सौंपा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, बाराबंकी ने बताया कि यह धनराशि सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं समाज के अन्य वर्गों के सहयोग से एकत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एकत्रित की जाने वाली लगभग 50 लाख रु0 की धनराशि मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में उत्तराखण्ड त्रासदी के पीडि़तों के सहायतार्थ और दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में हुई त्रासदी से हुए नुकसान की भरपाई, पुनर्निमाण एवं विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सहायता की आवश्यकता है। सभी लोगों के सहयोग से ही उत्तराखण्ड में हुए विनाश का सामना किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, अपर महाधिवक्ता श्री जफरयाब जिलानी, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह एवं ए.डी.एम. बाराबंकी श्री जीतेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in