Categorized | लखनऊ.

महिला पर तेजाब फंेकने वाले आरोपी ने थाने में फंसी लगाकर खुदकुशी की

Posted on 29 July 2013 by admin

गाजियाबाद में एक महिला पर तेजाब फंेकने वाले आरोपी की थाने में फंसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना और मेरठ में हुए साम्प्रदायिक घटना के पीछे पुलिस प्रशासन की भूमिका पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़ा किया है और खेद प्रकट करते हुए इस घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा है कि अपराधी खुले आम जघन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे है और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मेरठ में दो सम्प्रदायों के बीच जो खूनी संघर्ष हुआ, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
श्री हैदर ने कहा कि असामाजिक तत्व प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का पूरा फायदा उठा रहे हैं और इस परिस्थिति में प्रदेश पुलिस की नकारात्मक रवैया भी संदिग्ध है। मेरठ में हुई घटना के बाद ग्रामीणों के बयान ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
प्रवक्ता ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। ऐसे में शरारती तत्व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि ऐसे शरारती तत्व अपने नापाक मंसूबों पर कामयाब न हों, इसके लिए तत्काल चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in