Categorized | लखनऊ.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोग

Posted on 29 July 2013 by admin

कांग्रेस पार्टी ने सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के पांव पसारने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज यहां जारी बयान में कहा है कि संक्रामक रोगों को न्योता तो बाढ़ ने दिया पर पांव पसरने की पूरी छूट बचाव कार्य में जुटे सरकारी तंत्र ने दिया। उन्होंने कहा की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों का फैलना लाजमी है जिस बात को सरकार भी अच्छी तरीके से जानती है। फिर भी संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
श्री हैदर ने कहा कि शारदा, घाघरा और राप्ती नदी की चपेट में आने से बाढ़ से लगभग चार सौ से अधिक गाँव प्रभावित हुए हैं। पूरे क्षेत्र में बुखार, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इन बीमारियों की वजह से कई लोग असमय मौत के मुँह में समां चुके है। फिर भी ऐसे क्षेत्रों में अभी तक न तो पर्याप्त मात्रा में डाक्टरों की तैनाती की गयी है और न ही नियमित मेडिकल कैम्प लगाये जा रहे हैं। बीमारियों से निपटने के लिए किये गए सरकारी इंतजाम पूरी तरह से नाकाफी साबित हो रहे हैं।
प्रवक्ता श्री हैदर ने आरोप लगाया है कि इस प्राकृतिक आपदा की तरफ सरकार का बिल्कुल ध्यान ही नहीं है। प्रदेश के मुखिया केवल लैपटॉप बांटकर वाहवाही लूटने में व्यस्त हैं और सरकारी अफसरों पर मनमानी करने का आरोप लगाकर अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रहे हंै।
श्री हैदर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फैल रहीं संक्रामक बीमारियों से प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जाय तथा राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in