Categorized | लखनऊ.

लैपटाॅप का झुनझुना

Posted on 29 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान कि भाजपा लैपटाॅप को झुनझुना बता रही है पर सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार बताये कि उसने अब तक प्रदेश में कितने छात्रों को लैपटाॅप दिया है? और कितने छात्र अभी तक लैपटाॅप पाने से वंचित है? प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने मुख्यमंत्री जी से पूंछा कि वे और उनकी सरकार दसवीं पास छात्रों को टैबलेट कब दे रही है? लैपटाॅप बांटने के ताम झाम में खर्च हुए धन का ब्योरा भी सपा सरकार दे।
पार्टी प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आकड़े देते हुए बताया कि पिछले और वर्तमान सत्र के कुल मिलाकर लगभग 20 लाख इण्टर पास छात्रों को लैपटाॅप दिये जाने है जिसमें से मात्र सवा लाख लैपटाॅप ही दिये जा सके है। डा0 मिश्र ने पूंछा कि शेष लगभग 19 लाख छात्रांे को कब तक लैपटाॅप दिये जायेगे? मुख्यमंत्री जी बताये कि अब तक जो सवा लाख लैपटाॅप दिये गये है वो किस सत्र के छात्रों को दिये गये है? उन्होंने कहा कि सच यह है कि सरकार लैपटाॅप दिये जाने के बजाय उसके आयोजन के प्रदर्शन पर ज्यादा खर्च कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जी से पूंछा कि दसवीं पास छात्रों को टैबलेट देने का वादा करके उन्हे टैबलेट क्यों नहीं दिया जा रहा है? प्रदेश में पिछले और वर्तमान सत्र के लगभग 35 लाख दसवीं पास छात्रों को सपा सरकार टैबलेट कब दे रही है? डा0 मिश्र ने फिर कहा कि सपा सरकार दसवीं पास छात्रों को “झासे का टैबलेट“ ही दे रही है, अन्यथा मुख्यमंत्री जी छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा क्यों नही कर रहे है?
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश के दसवीं और बारहवी पास छात्र लैपटाप और टैबलेट के इंतजार मे है। उन्होंने सरकार से पूछा कि मुख्यमंत्री जी के जनपद कन्नौज में लैपटाप मांग रहे “छात्रों“ पर लाठीचार्ज क्यों किया गया? कन्नौज जैसे वी.आई.पी. क्षेत्र के छात्रों को सही तरीके से लैपटाप न मिल पाने से यह प्रश्न उठता है कि जब कन्नौज का यह हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in